नाहन: जिला सिरमौर के ऐतिहासिक नाहन शहर के बस अड्डा के समीप बहुमंजिला पार्किंग बनाकर तैयार हो गई है | 14 अप्रैल के दिन इस बहुमंजिला पार्किंग स्थल का लोकार्पण विधायक डॉ राजीव बिंदल द्वारा किया जाएगा। आज बिन्दल ने नव निर्मित बस अडडा पार्किंग स्थल का हिमाचल पथ परिवहन निगम व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। डा. राजीव बिन्दल नाहन के बस स्टैंड परिसर में बने 5 करोड़ रुपये की लागत बहुमंजिला पार्किंग का उदघाटन करेगे तो नाहन शहर में पार्किग की समस्या के कुछ राहत मिलेगी। इसी दिन बस अडडा परिसर में संविधान निर्माता डा. भीम राव अम्बेडर की प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा।

डा. बिन्दल ने कहा कि 14 अप्रैल डा. भीम राव अम्बेडर की जयंती के दिन को हम सामाजिक समरसता के रूप में मना रहे हैं। इस दिन जहां बाबा साहेब की प्रतिमा का नाहन बस स्टैंड में अनावरण होगा वहीं धरोहर नाहन शहर के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार द्वारा नाहन के इतिहास में पहली बार निर्मित 5 मंजिला पार्किंग जन समर्पित होगी।
उन्होंने कहा कि 200 वाहनों से उपर की क्षमता वाला यहा पार्किंग स्थल जिला मुख्यालय नाहन के अत्यंत लाभप्रद सिद्ध होगा। नाहन शहर में पार्किंग की समस्या को देखते हुए कई स्थानों पर पार्किंग स्थलों को निर्मित कर जन समर्पित किया जा चुका है। शहर की बढ़ती जरूरत को देखते हुए कई स्थानों पर नये पर्किंग स्थलों का निर्माण किया जा रहा है जिसमें पक्का तालाब के साथ बन रही नगर परिषद की पार्किंग भी भी शामिल है।

इस अवसर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, महामंत्री तपेन्द्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष आर.आर शर्मा, अल्प संख्यक मोर्चा के अनवर अली, के अलावा सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version