नाहन : शिक्षा खंड नाहन के अंतर्गत आने वाले राजकीय माध्यमिक पाठशाला (GMS) भांभी भनोत में आज नई विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के गठन की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस बैठक में स्कूल स्टाफ और अभिभावकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया, जिसमें प्रोमिला देवी को समिति का नया अध्यक्षा चुना गया है।
विद्यालय में आयोजित इस विशेष बैठक के दौरान समिति के अन्य पदाधिकारियों का चयन भी आम सहमति से हुआ। इसमें रीना देवी को सर्वसम्मति से उपाध्यक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही स्कूल के विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए रेखा देवी, कमलेंद्र सिंह, प्रोमिला देवी, सीमा देवी, नरेश कुमार, कुमारी शिल्पा और रोहित भारद्वाज को विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के रूप में चुना गया।

विद्यालय प्रभारी सुभाष शर्मा ने इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि एसएमसी (SMC) के गठन की पूरी प्रक्रिया अत्यंत शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। चुनाव के बाद स्कूल प्रशासन की ओर से सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत किया गया। इस मौके पर नई कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने विद्यालय के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, शिक्षा के स्तर को सुधारने और स्कूल के समग्र विकास में अपना पूर्ण योगदान देने की सामूहिक शपथ ग्रहण की।