नाहन: बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर नाहन के महिमा लाईब्रेरी परिसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया गया। भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप तथा विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल द्वारा किया गया । इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री सुरेश कश्यप ने कहा कि हमें भगवान बुद्ध के जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए।

सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल में नाहन विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में डा. राजीव बिन्दल ने कई ऐतिहासिक और अभूतपूर्व विकास और सेवा के कार्यों को अंजाम दिया है। वर्तमान में नाहन क्षेत्र में 60 पुलों का निर्माण, स्वास्थ्य और शिक्षण संस्थानों का विकास, पेयजल के वितरण के साथ नाहन शहर का सौंदर्यकरण यह सब इस बात के गवाह हैं कि हमारी भाजपा सरकार और हमारे विधायक डा. बिन्दल ने कड़ी मेहनत और लगन से जनता की सेवा की है।

डा. राजीव बिन्दल ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि आज 16 मई का दिन हम सबके लिये खुशी, उल्लास, उमंग के साथ सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत का दिवस भी है। हम पिछले काफी लंबे समय से नाहन में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापना के लिये प्रयासरत थे, और आज जाकर हम सबके प्रयास फलीभूत हुए हैं। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध मनुष्य के जीवन के हर पहलु का सिद्धांत रूप में मार्ग प्रशस्त करते हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, अखिल भारतीय कोली समाज के जिला अध्यक्ष संजय पुंडीर, महासचिव संदीप, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष दीन दयाल वर्मा, ओपी सैनी, प्रतिभा कौशिक, राकेश गर्ग, बीडीसी अध्यक्ष अनिता शर्मा, नगर परिषद अध्यक्षा श्यामा पुंडीर, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, पार्षद गण व शहर के अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version