नाहन में खिदमत-ए-इंसानियत ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, देशप्रेम और कौमी एकता का दिया संदेश

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नाहन की सामाजिक संस्था ‘खिदमत-ए-इंसानियत कमेटी’ द्वारा देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्था के सदस्यों ने आज़ादी के इस महान पर्व पर देश की रक्षा और स्वतंत्रता संग्राम में अपनी शहादत देने वाले वीरों के बलिदान को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने “वतन से मोहब्बत ईमान की निशानी है” के संदेश को दोहराते हुए कहा कि अपने देश से प्रेम करना और उसकी प्रगति व सुरक्षा के लिए समर्पित रहना हर नागरिक का पहला कर्तव्य है। यह विचार समाज में आपसी भाईचारे, कौमी एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करता है।

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कमेटी के प्रमुख सदस्यों में इमरोज़ हुसैन, हाजी तय्याब, रफ़ी मुनीर, ओवैस, डॉ. अखिल, शमीम अख्तर, शहज़ाद और समीर विशेष रूप से शामिल रहे। सभी सदस्यों ने देश में अमन, शांति और तरक्की की दुआ मांगते हुए समाजसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।