नाहन में रोजगार का मौका: 4 पदों पर होगी भर्ती, 26 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज सुतो कैफे, यशवंत विहार नाहन में 4 पदों को रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरा जाएगा।

उन्होंने बताया कि दो पद काॅन्टिनेंटल/चाइनीज शेफ तथा 2 पद स्वीपर/वेटर के भरे जाएंगे जिसके लिए कैंपस इंटरव्यू 26 सितंबर, 2026 को प्रातः 10ः30 बजे जिला रोजगार कार्यालय नाहन में आयोजित किए जाएंगे।

पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं/डिप्लोमा, आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक अभियार्थी आवश्यक दस्तावेज जिसमें 10वीं/डिप्लोमा प्रमाण पत्र, स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज दो फोटो तथा अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 26 सितम्बर को कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। इन पदों के लिए 13,750 से 14,500 रुपये वेतनमान प्रतिमाह दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष न0 9780027255 पर संपर्क कर सकते हैं।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।