नाहन: AVN स्कूल के आरूही और विवान ने राज्य स्तरीय क्विज में झटका तीसरा स्थान

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : AVN सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नाहन के होनहार विद्यार्थियों आरूही और विवान ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया है। दोनों विद्यार्थियों ने भारत विकास परिषद (हिमाचल पूर्व प्रांत) द्वारा आयोजित ‘भारत को जानो’ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रदेश भर में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

विद्यालय के संस्थापक एवं प्रधानाचार्य के.के. चंदोला ने इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन बद्दी (जिला सोलन) में किया गया था। कड़े मुकाबले के बीच उनके विद्यालय की टीम (आरूही और विवान) ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राज्य स्तर पर तीसरा स्थान अपने नाम किया।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर प्रधानाचार्य के.के. चंदोला ने दोनों विजेता विद्यार्थियों और उनके मार्गदर्शक (गाइड) अध्यापक तुषार चौहान को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed