श्री रेणुका जी: वीरवार के दिन हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह जी की जयन्ती के अवसर पर सैनधार व धारटीधार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ददाहू में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि दी और हॉस्पिटल में मरीजों को फल वितरित किए |

कार्यकर्ताओं ने राजा साहब को याद किया और कहा कि विकास पुरुष के नाम से उन्हें हमेशा जाना जाएगा, इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्यामा ठाकुर, कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष सतीश्वर शर्मा, महासचिव रामरत्न चौहान, ओ. बी. सी. अध्यक्ष आशा शर्मा, अरुणा, मनीषा सुनीता शर्मा, रेणु ठाकुर, लोकेंद्र ठाकुर, जयपाल ठाकुर, सोहन तोमर, बलिंद्र सिंह इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दिवंगत राजा वीरभद्र सिंह को याद किया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version