शिलाई: जिला सिरमौर में बीजेपी झटका देने वाला समाचार मिला है, बताया जाता है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नजदीकी और पूर्व विधायक बलदेव तोमर के मामा कंवर सिंह बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए है। कांग्रेस के जनसम्पर्क अभियान के तहत आज शिलाई के विधायक ठाकुर हर्षवर्धन चौहान का लोजा मानल पंचायत में पहुंचने पर स्थानीय लोगो ने जोरदार स्वागत किया गया | इस अवसर पर पूर्व विधायक बलदेव तोमर के मामा ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा कर दी है |

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा की सरकार में भ्र्ष्टाचार चरम पर है, भ्र्ष्टाचार के मुद्दे को विधानसभा में भी कई बार मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया गया है परन्तु आश्वासन के अतिरिक्त कुछ भी नही मिला | उन्होंने कहा कि महंगाई पर भी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर खामोश है और हमारे मुख्यमंत्री हवा में ही घूम रहे हैं| महंगाई चरम सीमा पर है और मुख्यमंत्री के पास ही महंगाई रोकने का कोई प्लान नही है |

इस अवसर पर हर्षवर्धन चौहान के साथ शिलाई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सीता राम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष एमआर पराशर, पूर्व जिला परिषद सदस्य जितेन्द्र राणा, जिला परिषद सदस्य विद्या देवी, महासचिव अतर राणा, जगत सिंह पूर्व प्रधान, जगत सिंह प्रधान नैनीधार, नैन सिंह पूर्व प्रधान, यशपाल ठाकुर प्रधान, मदन ठाकुर उपस्थित थे |

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version