सिरमौर कल्याण मंच ने जीत राम शर्मा के निधन पर जताया शोक

Photo of author

By Hills Post

सोलन: सिरमौर कल्याण मंच के वरिष्ठ सदस्य व हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिव (आईएएस) यशपाल शर्मा और डॉ. परमार यूनिवर्सिटी नौणी के निदेशक विस्तार शिक्षा डॉ. डीपी शर्मा के पिता जीतराम शर्मा (87) के निधन पर मंच ने शोक जताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

जानकारी के अनुसार सिरमौर जिला की नाया- पंजोड़ गांव निवासी (पूर्व प्रधान हलांहा पंचायत) जीत राम शर्मा का रविवार मध्यरात्रि सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में निधन हो गया था। रविवार शाम वह कुछ असहज महसूस कर रहे थे, उन्हें तुरंत उपचार के लिए सोलन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान मध्यरात्रि 12.15 बजे उनका निधन हो गया। सोमवार को गांव नाया-पंजोड़ के शमशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

इस दु:खद एवं अपूर्णीय क्षति पर सिरमौर कल्याण मंच सोलन के प्रधान प्रदीप मंमगाई, वरिष्ठ उपप्रधान एडवोकेट गगन चौहान, डॉ. एसएस परमार, महासचिव यशपाल कपूर, कोषाध्यक्ष सत्यपाल ठाकुर के अलावा मंच के सदस्य मियां प्रेम सिंह, कंवर वीरेंद्र सिंह, बलदेव चौहान, के.आर. कश्यप, रमेश शर्मा, गोपाल शर्मा, नरेंद्र चौहान, नारायण सिंह चौहान, सुरेंद्र ठाकुर, जी.सी. शर्मा, प्रदीप चौहान, अजय शर्मा, पदम पुंडीर, अशोक चौहान, जोगिंद्र चौहान, डॉ. रामगोपाल शर्मा, डॉ. लोकेश मंमगाई, पी.डी. भारद्वाज, मनोज पुंडीर, वरूण चौहान, नवीन निश्चल, अजय कंवर, जोगिंद्र हाब्बी, एस.पी. शर्मा, महेंद्र गौतम, दर्शन सिंह पुंडीर, हरिंद्र ठाकुर, एस.आर. वर्मा, टी.आर. राणा, राजेंद्र गुरंग, अमरीश शर्मा, शिव प्रसाद, अशोक शर्मा, राजेंद्र सिंह, विपुल कश्यप, आर.एस. ठाकुर, सुखदर्शन ठाकुर, जयचंद शर्मा, रमेश मेहता, एमपी कंवर, प्रदीप कंवर, रामदयाल चौहान, एसआर सूर्या, संजय चौहान, अरूण भारद्वाज, पंकज कश्यप, पुनीत शर्मा, उमेश कमल, कुलदीप सूर्या, विनय भगनाल, कमल सिंह कमल, एलआर दहिया, संदीप शर्मा, जय प्रकाश चौहान, बृजमोहन चौहान, याेगराज चौहान, अनूप शर्मा, कपिल शर्मा, अनूप ठाकुर, विक्रम कंवर, कुलवंत कंवर, विजय शर्मा, संजीव गौतम, प्रकाश चंद, सुनील ठाकुर, शमशेर ठाकुर, खजान सिंह चौहान, कविराज चौहान, ध्यान सिंह चौहान, राजेंद्र छाजटा समेत सभी सदस्यों जीतराम शर्मा जी के निधन पर शोक जताया और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।