कल चुनाव के चलते नाहन, पांवटा और राजगढ़ में दुकानें और फैक्ट्रियां सब बंद, आदेश जारी!

नाहन : शहरी स्थानीय निकाय (ULB) चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (District Election Officer) प्रियंका वर्मा ने कल होने वाले मतदान को लेकर सभी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की हैं और मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यह अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि नगर परिषद नाहन, पांवटा साहिब तथा नगर पंचायत राजगढ़ के क्षेत्राधिकार में सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शैक्षणिक संस्थान और औद्योगिक प्रतिष्ठान तथा नगर निगम व नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित दुकानें और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान 17 मई को बंद रहेंगे। उन्होंने सभी औद्योगिक इकाइयों और फैक्ट्री मालिकों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि कल पोलिंग डे (Polling Day) के अवसर पर कामगारों के लिए ‘पेड हॉलिडे’ (Paid Holiday) रहेगा। यानी छुट्टी के बदले किसी भी मजदूर या कर्मचारी का वेतन (Salary) नहीं काटा जाएगा।

ध्यान रहे, शहरी स्थानीय निकाय के लिए कल यानी 17 तारीख को मतदान होने जा रहा है। मतदान का समय सुबह 7:00 बजे से लेकर दोपहर बाद 3:00 बजे तक तय किया गया है। सभी मतदाताओं के लिए यह जरूरी है कि वे दोपहर 3:00 बजे से पहले अपने-अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपना वोट जरूर कास्ट कर लें, क्योंकि 3:00 बजे के बाद वोटिंग की अनुमति नहीं होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका वर्मा ने बताया कि सभी पोलिंग स्टेशनों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसके साथ ही, ज्यादा से ज्यादा मतदान सुनिश्चित करने और लोगों को वोटिंग का अधिकार देने के लिए कल सभी सरकारी संस्थानों और कार्यालयों में विशेष रूप से अवकाश (Leave) रहेगा। तो अपनी जिम्मेदारी निभाएं, कल घर से बाहर निकलें और अपने उज्जवल भविष्य के लिए मतदान जरूर करें।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।