सिरमौर में जुलाई महीने का ड्राइविंग टेस्ट और व्हीकल पासिंग शेड्यूल जारी, देखें पूरी लिस्ट

नाहन : हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के लिए जुलाई 2026 का वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। आरटीओ (RTO) सोना चौहान ने बताया कि जिला मुख्यालय नाहन में वाहनों की पासिंग 6 और 25 जुलाई को होगी, जबकि ड्राइविंग टेस्ट के लिए 10 और 24 जुलाई की तिथियां तय की गई हैं। राजगढ़ में यह दोनों प्रक्रियाएं 23 जुलाई को, संगड़ाह में 3 जुलाई को और सराहां में 21 जुलाई को आयोजित की जाएंगी।

पांवटा साहिब उपमंडल के लिए विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। यहाँ 14 जुलाई को केवल निजी वाहनों (Private Vehicles) और स्कूल बसों की पासिंग की जाएगी। इसके इलावा 15 जुलाई और 27 जुलाई को केवल ट्रांसपोर्ट वाहनों (Transport Vehicles) की पासिंग का कार्य होगा, जबकि यहाँ ड्राइविंग टेस्ट 16 जुलाई और 28 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे।

वहीं, शिलाई क्षेत्र के लिए पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट 18 जुलाई को और कफोटा के लिए 17 जुलाई का दिन निर्धारित किया गया है। आरटीओ ने सभी वाहन मालिकों और चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के दस्तावेजों को पूर्ण रखें और निर्धारित श्रेणियों के अनुसार ही तय तारीखों पर उपस्थित हों।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।