नाहन : सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के अंतर्गत पुलिस थाना माजरा में पिपलीवाला गांव की एक युवती की शिकायत पर दो युवकों और उनके परिजनों के खिलाफ बदसलूकी, गाली-गलौज और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता स्नेहा पुत्री अच्छर कुमार (निवासी गांव पिपलीवाला, डाकघर पुरुवाला, तहसील पांवटा साहिब) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि स्थानीय निवासी आशु और रामेश्वर उनकी छोटी लड़की के साथ छेड़छाड़ व बदसलूकी कर रहे थे।

जब शिकायतकर्ता की माता ने दोनों युवकों को इस हरकत से रोका और विरोध जताया, तो वे उग्र हो गए और गाली-गलौज करने लगे। इसके थोड़ी ही देर बाद उक्त युवकों के परिजन भी वहां पहुंच गए और उन्होंने शिकायतकर्ता तथा उसके परिवार के सदस्यों पर हमला बोल दिया व मारपीट की।
SP सिरमौर ने मामले की पुस्टि करते हुए बताया कि इस संबंध में शिकायत मिलने के तुरंत बाद माजरा पुलिस थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आगामी तफ्तीश शुरू कर दी गई है और आरोपियों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है।