नाहन : जिला सिरमौर की संगड़ाह पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरिपुरधार क्षेत्र में एक मकान पर दबिश देकर आठ व्यक्तियों को रंगे हाथ दबोचा है। पुलिस ने मौके से ताश के पत्तों के साथ 36,200 रुपये की नकदी भी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, बीते कल पुलिस थाना संगड़ाह की टीम हरिपुरधार क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हरिपुरधार निवासी सोहन सिंह (पुत्र स्व. मगनी राम) के तीन मंजिला मकान में कुछ लोग पैसों पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान मकान की दूसरी मंजिल के एक कमरे में आठ व्यक्ति ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए रंगे हाथ पकड़े गए।

आरोपियों की पहचान राज ठाकुर – निवासी गांव व डाकघर हरिपुरधार, तहसील संगड़ाह (जिला सिरमौर), बलवीर सिंह – निवासी गांव दियुड़ी, डाकघर हरिपुरधार, तहसील संगड़ाह (जिला सिरमौर), कपिल – निवासी गांव दियुड़ी, डाकघर हरिपुरधार, तहसील संगड़ाह (जिला सिरमौर), वेद प्रकाश – निवासी गांव गेहल, डाकघर कोरग, तहसील संगड़ाह (जिला सिरमौर), राकेश शर्मा – निवासी गांव चुनवी, डाकघर चाड़ना, तहसील नौहराधार (जिला सिरमौर), रवि – निवासी गांव भलावन, डाकघर व तहसील कुपवी (जिला शिमला), राजेन्द्र सिंह – निवासी गांव व डाकघर कुलग, तहसील कुपवी (जिला शिमला) पर हरदेव – निवासी गांव व डाकघर कुलग, तहसील कुपवी (जिला शिमला) के रूप में हुई है।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुस्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 36,200 रुपये नकद और ताश के 52 पत्ते बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना संगड़ाह में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी जांच जारी है।