चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में चंबा-पांगी मार्ग पर सतरूंडी के समीप एक बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से 7 लोगों के घायल होने का समाचार है | जानकारी मिली है कि चंबा-पांगी मार्ग पर सतरुंडी के समीप बोलेरो गाड़ी गहरी खाई में गिर गई है और बोलेरो में सात लोग सवार थे | सभी सवार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं | सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में लाया गया है | अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है |

स्थानिय लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया | अब उनका उपचार किया जा रहा है | बताया गया है कि कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं |

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version