बजाज कैपिटल इंश्योरेंस ब्रॉकिंग लिमिटेड में भरे जाएंगे 15 पद

Photo of author

By Hills Post

ऊना: मैसर्ज बजाज कैपिटल इंश्योरेंस ब्रॉकिंग लिमिटेड ऊना द्वारा 15 पद सेल्ज़ और फील्ड मार्किटिंग में नियमित आधार पर भरे जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 28 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय ऊना में लिया जाएगा।

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं और किसी भी स्ट्रीम में स्नातक होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 18 से 25 वर्ष और वेतन 12 हजार रूपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है।

अक्षय शर्मा ने बताया कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड नम्बर, दो पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ व मूल प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।

error: Not Allowed