HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    बुधवार, जून 7
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • English
    HillsPost
    Home»क्राइम»हिमाचल के बंजार में नाबालिग से 2 किलो 109 ग्राम चरस बरामद, गिरफ्तार
    क्राइम

    हिमाचल के बंजार में नाबालिग से 2 किलो 109 ग्राम चरस बरामद, गिरफ्तार

    Hills PostBy Hills Postमार्च 24, 20222 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कुल्लू: हिमाचल प्रदेश पुलिस की विशेष टीम ने जिला कुल्लू के बंजार क्षेत्र से एक नाबालिग को 2 किलोग्राम से अधिक चरस के साथ गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त की है | जिला पुलिस की एक विशेष टीम उपमंडल बंजार क्षेत्र के तूंग में निगरानी कर रहा था, इस बीच टीम की नजर एक संदिग्ध बालक पर पड़ी तो टीम को उसके व्यवहार से शक हुआ। पुलिस ने जब शक को आधार बनाकर नाबालिग की तलाशी ली तो उसके पास से 2 किलोग्राम 109 ग्राम चरस पाई |

    पुलिस अधीक्षक गुरुदेव शर्मा ने कहा है कि जिला पुलिस ने नशे के कारोबार के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही कर रही है। नशे के कारोबार को समाप्त करने की मुहीम के तहत ही बुधवार रात्रि को पुलिस की एस.आई.यू. टीम ने निगरानी के दौरान एक नाबालिग के कब्जे से 2 किलो 109 ग्राम चरस पकड़ने में सफलता प्राप्त की है | नाबालिग जिला कुल्लू के बंजार क्षेत्र का ही रहने वाला बताया जाता है।

    पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बंजार के समीप चरस की बड़ी तस्करी हो सकती है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सुनियोजित तरीके से क्षेत्र की निगरानी शुरु कर दी थी | उन्होंने कहा कि नशा कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। यह चरस कहां से लाई थी और कहां ले जाई जा रही थी। इसकी छानबीन की अभी की जा रही है। इस मामले में जल्द ही अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है | इस मामले में बंजार थाने में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। नाबालिग को पुलिस ने अभी बाल सुधार समिति की निगरानी में रखा है |

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    जलवायु परिवर्तन मानव जीवन के लिए खतरा

    जून 6, 2023

    मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किए

    जून 5, 2023

    राज्य स्तरीय शूलिनी मेला के लिए 10 जून तक करें आवेदन

    जून 5, 2023

    जौणाजी स्कूल में ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

    जून 5, 2023

    अन्हेच स्कूल ने मनाया पर्यावरण दिवस

    जून 5, 2023

    जगजीत नगर स्कूल के बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    जून 5, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo

    जलवायु परिवर्तन मानव जीवन के लिए खतरा

    जून 6, 2023

    मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किए

    जून 5, 2023

    राज्य स्तरीय शूलिनी मेला के लिए 10 जून तक करें आवेदन

    जून 5, 2023

    जौणाजी स्कूल में ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

    जून 5, 2023

    अन्हेच स्कूल ने मनाया पर्यावरण दिवस

    जून 5, 2023
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

    © 2023 NVO NEWS

    This news website follows the WADMA code of Ethics.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.