नाहन में बाहर से आने वाले फल व सब्जी विक्रेताओं पर प्रशासन ने कसा शिकंजा

नाहन : शहर में बाहरी राज्यों से पहुंच रहे फल व सब्जी विक्रेताओं पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बीती रात प्रशासन के आदेशों के बाद पुलिस व फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों ने बाहर से आए सब्जी व् फल विक्रेताओं की चेकिंग की और सिंगल यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल को लेकर चालान भी काटे।

डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण फल व सब्जी उपलब्ध हो इसके लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। इसको लेकर हाल ही में एक बैठक भी आयोजित की गई थी जिसमें संबंधित विभागों को समय-समय पर इन खाद्य वस्तुओं की चेकिंग करने के लिए आदेश जारी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि बीती रात भी इस तरह का एक मामला उनके संज्ञान में आया था इसके बाद उन्होंने पुलिस और फूड सेफ्टी के अधिकारियों ने चेकिंग करने के आदेश दिए थे। उन्होंने बताया कि मामले में फल व सब्जी विक्रेताओं द्वारा कुछ कोताही भी बरती गई थी जिसको लेकर उनके चालान भी काटे गए है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed