खुद में दम नहीं इसलिए मोदी नाम की बैसाखियों के सहारे भाजपा प्रत्याशी : अजय सोलंकी

नाहन : मोदी नाम की बैसाखियों के सहारे चल रही भाजपा के प्रत्याशी अपने दम पर मैदान में उतरने से घबरा रहे हैं। यह बयान जारी करते हुए नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि प्रदेश पर आई भारी आपदा के दौरान केंद्र की मोदी सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ बड़ा धोखा किया है।
सोलंकी ने कहा कि भाजपा के किसी भी सांसद ने संसद में अथवा प्रधानमंत्री से आपदा राहत राशि के लिए ना तो मांग की और ना ही पीड़ितों की पैरवी करी। सोलंकी ने कहा कि यही बड़ी वजह है कि प्रदेश में जिस तरीके से प्रजातंत्र का भाजपा ने उपहास किया है उससे जनता के बीच उनकी बड़ी फजियत हुई है।

अजय सोलंकी

सोलंकी ने कहा आज प्रदेश में भाजपा खुद के बिछाए जाल में खुद फंस गई है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में भाजपा बिखराव की स्थिति में आ चुकी है। बागी विधायकों को सर पर बिठाकर भाजपा ने अपने ही कार्यकर्ताओं और संबंधित क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशियों की निष्ठा को तार तार कर दिया है। उन्होंने कहा आज भाजपा के कार्यकर्ता पूरी तरह हताश है। सोलंकी ने कहा कि ईमानदारी का ढोल पीटने वाली भाजपा पहले प्रदेश की जनता को यह बताएं कि कोविड काल में पी पी किट घोटाला हुआ था उसका क्या हुआ ।

महिला शक्ति व महिला आरक्षण की बात करती है तो बताएं कि प्रदेश में कितनी महिलाओं को लोकसभा में उतार रहे हैं। सोलंकी ने कहा कि प्रदेश की जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है कि भाजपा आम जनता से ज्यादा खुद का विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद संसद में भी डरे सहमें रहते हैं। यही वजह है कि प्रदेश के भाजपाई सांसद खुद की किसी भी योजना अथवा कार्य को ना तो संसद में उठा पाए हैं और ना ही कोई नई योजना बना पाए हैं। उन्होंने कहा कि सिरमौर आज भी रेल से अछूता है। रेणुका बांध से विस्थापित होने वाले विस्थापितों के लिए कोई कारगर योजना नहीं बन पाई है। यही नहीं प्रदेश का कर्मचारी वर्ग भी केंद्र की भाजपा सरकार से भारी नाराज चल रहा है।

सोलंकी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अभी तक प्रदेश के कर्मचारियों का एनपीए का पैसा वापस नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता के पैसे को भाजपा विधायकों और नेताओं की खरीद फरोख्त में खर्च कर रही है। सोलंकी ने कहा कि बावजूद इन सबके मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश ने केंद्र की अनदेखी के बावजूद आर्थिक संसाधन जुटा कर पीड़ितों को राहत भी पहुंचा रहे हैं।
सोलंकी ने कहां की प्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जो थोड़ी बहुत ही गंदगी थी वह खुद व खुद साफ हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अवसरवादी और लालची किस्म के नेताओं को तवज्जो नहीं देती है। पार्टी एक विचारधारा के साथ काम करती है यही वजह की एक बार फिर से जनता कांग्रेस को चारों लोकसभा सीटों पर भारी मतों से विजय करवाएगी।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed