AKM स्कूल ददाहू के सक्षम को विश्व पर्यावरण दिवस CM ने किया सम्मानित

Photo of author

By Hills Post

श्री रेणुका जी: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए आठ व्यक्तियों और संस्थाओं को पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार वितरित किए। पुरस्कार समारोह शिमला के होटल पीटरहॉफ में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में AKM पब्लिक स्कूल ददाहू के छात्र सक्षम को भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 30 हजार रुपये के नकद पुरस्कार, ट्रॉफी व प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया। सक्षम ने 2 जून के दिन शिमला के होटल हॉलिडे होम में हिमाचल प्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित की गई राज्यस्तरीय गोल्डन जुबली प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सिरमौर जिला का प्रतिनिधित्व कर तृतीय स्थान हासिल किया था। इस प्रतियोगिता में अन्य जिलों के प्रतिभागी जोड़ियों (डबल) में शामिल रहे लेकिन सक्षम ने अकेले अपने दम पर भाग लेकर अन्य प्रतिभागियों का डट कर मुकाबला किया।

स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सक्षम ने सिरमौर जिले का प्रतिनिधित्व करके स्कूल का ही नहीं अपितु पूरे जिला का नाम रोशन किया है। उन्होंने सक्षम व उसके अभिभावकों को इस कामयाबी के लिए बधाई दी है ।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।

error: Not Allowed