Author: रविंद्र सिंह

चंडीगढ़ : जननायक चौधरी देवीलाल विद्यापीठ सिरसा में 6 सितम्बर से होने वाली 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए अधिकांश तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस बारे में जेसीडी एनसीए के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि 6 सितम्बर को शाम 6.30 बजे सिरसा सिजलर्स व पाकिस्तान बादशाह के बीच पहले मैच के साथ इस भव्य इंटरनेशनल क्रिकेट लीग का आगाज होगा। उसके बाद 7 सितम्बर को प्रात: 7 बजे जेआई मराठा बनाम बंगलादेश टाईगर्स व 10.30 बजे आईसीएल वोरियर्स बनाम बीएसएनएल कनेक्टर्स के बीच मुकाबला होगा। इसी दिन शाम 3.30 बजे चंडीगढ़ चेलैंजर्स बनाम इंडियन नेवी डोलफिन तथा 7…

Read More

चंडीगढ़ : 23 सितम्बर को इनेलो शहीदी दिवस सम्मेलन महेंद्रगढ़ में आयोजित करने जा रही है इसके अलावा चौधरी देवीलाल की स्मृति में एक नवम्बर को हरियाणा दिवस पर गुडग़ांव में राज्यस्तरीय रैली भी आयोजित की जाएगी। यह निर्णय इनेलो राज्य कार्यकारिणी ने इनेलो प्रमुख व पूर्व मुख्यमन्त्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की अध्यक्षता में बुधवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए श्री चौटाला ने हुड्डा सरकार पर बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत व सहायता पहुंचाने में पूरी तरह से विफल बताते हुए कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की…

Read More

चण्डीगढ: कैथल उपायुक्त अमनीत पी. कुमार ने कहा है कि पर्यावरण सरंक्षण को बढ़ावा और स्कूल परिसर को हरियालीयुक्त रखने वाले स्कूलों को गणतन्त्र दिवस के अवसर पर ग्रीन स्कूल अवार्ड से नवाजा जाएगा। इसके अलावा नरेगा स्कीम के तहत 100 फीसदी पोलीथिन मुक्त होने वाले गांवों को नरेगा स्कीम के तहत पांच लाख रूपये की धनराशि रचनात्मक कार्यो के लिए दी जायेगी। उपायुक्त ने यह जानकारी आगामी 8 सितम्बर को आरकेएसडी कॉलेज परिसर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय प्रदूषण नियंत्रण सेमीनार के आयोजन को लेकर ली गई बैठक में दी। इस बैठक में राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के…

Read More

चण्डीगढ: सिरसा फतेहाबाद के लंग मौहल्ला निवासी एक महिला ने पति के बिजनेस पार्टनर पर अश्लील तस्वीरें खींच उसे ब्लैकमेल करने व दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सिटी पुलिस को दी शिकायत में लंग मोहल्ला निवासी माया (काल्पनिक नाम) ने कहा कि उसका पति गत दिनों किसी कार्य से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान उसके पति का शॉप पार्टनर वेद प्रकाश उसके घर आया और नहाते समय उसकी अश्लील तस्वीरें खींच लीं। उसने आरोप लगाया कि वेद प्रकाश ने तस्वीरें खींचने के बाद उसे ब्लैकमेल…

Read More

चण्डीगढ: पति-पत्नी के बीच अनबन होना आम बात है लेकिन यदि कोई अनबन को लेकर अपनी जान दे दे तो मामला जरूर गंभीर बन जाता है। ऐसा ही सनसनीखेज मामला जिला सिरसा के गांव भरोखों मे आज हुआ जहां एक महिला ने अपने दो बच्चों संग जलघर की डिग्गी में डूबकर जान दे दी। महिला ने यह कदम अपने पति के साथ चल रही अनबन के चलते उठाया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया है। मामले की फिलहाल जांच चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार गांव भरोखां स्थित जलघर के…

Read More

चण्डीगढ: सिरसा कॉमनवेल्थ खेलों में जाट किसी तरह की दखलअंदाजी नहीं करेंगे। यह बात अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश मान ने आज सिरसा में एक प्रेस वार्ता में कही। महासभा के प्रदेशाध्यक्ष ने आरक्षण के लिए गांधीवादी तरीका अपनाने की वकालत करते हुए कहा कि जाटों को आरक्षण देने की मांग को लेकर अखिल भारतीय जाट महासभा के आह्वान पर हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरू होने के प्रथम दिन 3 सितंबर को जिलास्तर पर सांकेतिक भूख हड़ताल की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज जाटों के पास जमीन घटकर प्रति किसान एक एकड़ तक पहुंच गई है । इस…

Read More

चण्डीगढ: शिक्षा रोजगार के मुद्दों पर हरियाणा प्रदेश के चार छात्र युवा संगठन डीवाईएफआई,एआईएसएफ,एसएफआई,एआईवाईएफ द्वारा गठित छात्र-युवा संघर्ष समिती 15 सितम्बर को 13 सूत्रीय मांगों को लेकर रोहतक में सीएम आवास का घेराव करके प्रदर्शन करेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए रूस्तम सैनी ने बताया कि सिरसा में एक जत्था राजकीय नेेशनल कॉलेज,देवीलाल विश्वविद्यालय के अलावा विभिन्न गांवों फतेहपुरिया,शेखूपुरिया,जोधपुरिया में पहुंचा जहां सभाओं का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए चारों संगठनों के छात्र-युवा नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा को बाजारू बनाकर शिक्षा को आम जनता से बाहर कर रही है। प्रदेश में तीन लाख…

Read More

चण्डीगढ: सिरसा में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पंजाब के सहप्रभारी कैप्टन अभिमन्यु पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष जयमल सिंह एडवोकेट के निधन पर गहरा शोक जताने सिरसा पहुंचे। कैप्टन अभिमन्यु ने बुधवार को रानियां रोड स्थित स्व. जयमल सिंह के आवास पर पहुंच कर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर उनके साथ पार्टी नेता जोगीराम सिहाग, जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा, वरिष्ठ नेता जगदीश चोपड़ा, रोहताश जांगड़ा, सुरेश पंवार भी शोक जताने पहुंचे। कैप्टन अभिमन्यु ने स्व. जयमल सिंह के पुत्रों यतिंद्रसिंह व नरेंद्र सिंह को ढांढस बंधाते हुए कहा कि वे एक आदर्श व्यक्तित्व के…

Read More

चण्डीगढ: हरिय़ाणा राज्य सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में अकुशल श्रेणी कर्मचारियों का मासिक वेतन 4348.21 रुपए तथा दैनिक मजदूरी 167.23 रुपए कर दी गई है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सी.जी रजिनीकांथन ने बताया कि अब महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत कार्य करने वाले अकुशल मजदूरों को 167.23 रुपए प्रति दिन के हिसाब से मजदूरी मिलेगी। उन्होंने बताया कि अकुशल और कुशल श्रेणी की सभी मजदूर वर्गों के मासिक वेतन व दैनिक मजदूरी में इजाफ किया गया है। श्री कांथन ने आगे बताया कि ए श्रेणी का मासिक वेतन 4478.21 रुपए तथा दैनिक मजदूरी 172.23 रुपए, अर्धकुशल…

Read More

चण्डीगढ: हरिय़ाणा में ऐलनाबाद पुलिस ने एक सप्ताह पहले इलाके में हुई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझते हुए इस घटना के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गये व्यक्ति की पहचान महेन्द्र उर्फ बच्ची निवासी ऐलनाबाद के रूप में हुई है। आरोपी को आज सिरसा अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने पूछताछ के दौरान घटना के तीन अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली हैै। पुलिस के अनुसार बीती 23 अगस्त को वार्ड नंबर 2 ऐलनाबाद निवासी महेन्द्र उर्फ टोनी (20) पुत्र लक्ष्मण को अज्ञात लोगों ने बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया था,…

Read More