नाहन: होली के लिए महिला समूहों द्वारा बनाए प्राकृतिक रंग ही खरीदें

Photo of author

By Hills Post

नाहन: होली का त्यौहार आ रहा है और आप भी जब इस बार रंग खरीदें तो नाहन में स्वयं सहायता समूहों के द्वारा बनाए गए रंग ही खरीदें | ऐसा करने से आप ना केवल कैमिकल युक्त रंगों से बचेंगे बल्कि महिलाओं की आमदनी बढ़ाने में भी सहायक होंगे | आज ही नाहन में प्राकृतिक रंगों के बिक्री केंद्र शुरू किया गया है | बिक्री केंद्र का उद्घाटन उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने किया, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सहयोग से विभिन्न स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए होली के प्राकृतिक रंगों का यह बिक्री केंद्र नाहन स्थित अभिकरण कार्यालय के समीप बनाया गया है | जिला के लगभग 30 स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए प्राकृतिक रंग जिला के सभी उपमंडल स्तर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगें।

उपायुक्त ने कहा कि आजकल बाजार में जो रंग उपलब्ध हैं वह केमिकल युक्त होते हैं जिनके इस्तेमाल से हमारी त्वचा को नुकसान पंहुच सकता है। लेकिन यह रंग प्राकृतिक पदार्थ आरारोट के बेस में फलों व सब्जियों से निकाले गए रंग को मिलाकर तैयार किए गए है। इनमें केमिकल का प्रयोग नहीं हुआ है। उन्होंने कहां कि आगामी वर्ष में जिला में निर्मित प्राकृतिक रंगों को सभी आनलाईन प्लेटफार्म पर उपल्बध में करवाने का प्रयास किया जाएगा ताकि स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाओं की आमदनी बढे।

उन्होंने बताया कि यह प्राकृतिक रंग जिला की सभी हिमईरा दुकानों व उपमण्डल स्तर पर खरीदने के लिए उपलब्ध रहेगे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि होली का त्यौहार बिना पानी के तथा प्राकृतिक पदार्थों सेे बने रंगों का प्रयोग करके ही मनाएं।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।

error: Not Allowed