HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 18
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल विशेष»धूमधाम से मनाया जाएगा मंडी का अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
    हिमाचल विशेष

    धूमधाम से मनाया जाएगा मंडी का अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

    Hills PostBy Hills PostFebruary 26, 20226 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मंडी: हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी मंडी का अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव यहां के देवी-देवताओं को समर्पित है। ये महापर्व विशेष तौर से देव संस्कृति और यहां की समृद्ध परंपराओं को प्रमुखता देते हुए 2 से 8 मार्च तक पूरी धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव का शुभारम्भ मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर करेंगे। वे 2 मार्च को प्रथम जलेब में शामिल होंगे।
    यह जानकारी उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने इस मौके पत्रकारों को मेले के निमंत्रण पत्र देते हुए मीडिया के माध्यम से सभी लोगों को भी शिवरात्रि मेले का ‘न्यूंद्रा’ दिया। उन्होंने कहा कि 2 मार्च को प्रथम जलेब के बाद मध्य जलेब 5 मार्च को निकाली जाएगी। तीसरी और अन्तिम जलेब में 8 मार्च को राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शामिल होंगे। वे समापन समारोह में मुख्यातिथि होंगे।

    अरिंदम चौधरी ने कहा कि जिला प्रशासन ने देवताओं के नजराने और देवलुओं के मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर प्रस्ताव मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा है। सीएम नजराने और मानदेय में वृद्धि को लेकर फैसला लेंगे।

    पड्डल से 2 करोड़ से ज्यादा की आय
    उपायुक्त ने बताया कि इस बार मेला समिति को पड्डल मैदान से कुल 2 करोड़ 9 लाख 98 हजार 198 रुपये की आय हुई है। इसमें पड्डल मैदान से 1.52 करोड़, छोटे पड्डल में झूला इत्यादि से 25 लाख 90 हजार, तंबोला से 7 लाख 8 हजार और रेहड़ी-फहड़ी से 25 लाख रुपये से अधिक की आमदनी हुई है। कुल मिलाकर ये पहले के मुकाबले करीबन 15 लाख रुपये अधिक है। इसके अलावा टिकट, स्मारिका विज्ञापन, डोनेशन और अन्य योगदान के माध्यमों से भी आय प्राप्त हो रही है।

    216 देवी देवताओं को निमंत्रण
    उपायुक्त ने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी 216 पंजीकृत देवी देवताओं को महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। मंडी आने वाले देवी देवताओं, कारदारों और देवलुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबन्ध कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार धाम का आयोजन यू ब्लॉक की बजाय भीमाकाली सभागार में रहेगा।

    अरिंदम चौधरी ने कहा कि इस बार पड्डल मैदान मंडी शिवरात्रि मेले के अतीत को जीवंत बनाती पुराने फोटोज की एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। हमारा प्रयास है कि देव आस्था का यह महा समागम देव संस्कृति को और मजबूती देने में सहायक हो तथा युवा पीढ़ी का इससे जुड़ाव और गहरा हो।

    मेले में हिमाचली कलाकारों को प्रोत्साहन
    उपायुक्त ने कहा कि महोत्सव में सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली कलाकारों को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया है। प्रत्येक सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली कलाकारों के कार्यक्रम होंगे।

    सेरी मंच पर होगी एक सांस्कृतिक संध्या
    अरिंदम चौधरी ने बताया कि मेले में इस बार 6 की बजाय 7 सांस्कृतिक संध्याएं रखी हैं। 7वीं संध्या हमारे देश के वीर शहीदों को समर्पित रहेगी । इसमें शहीदों के परिजनों के अलावा सैनिक परिवारों को विशेष तौर से बुलाया जाएगा। इसका आयोजन 8 मार्च को सेरी मंच पर किया जाएगा। ये एक प्रयोग के तौर पर किया जा रहा है और इसके लिए ट्रैफिक प्लान भी अलग बनेगा। बाकी सांस्कृतिक संध्याएं पड्डल में होंगी।

    मेले में सबकी भागीदारी तय बनाने पर जोर
    इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि मेले में सबकी भागीदारी तय बनाने पर जोर रहेगा। हर वर्ग को इससे जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। खासकर अनाथ और दिव्यांग बच्चों की मेले में भागीदारी तय बनाई जाएगी। इसके लिए सांस्कृतिक संध्याओं में दिव्यांग बच्चों का फैशन शो और एक डांस शो ‘फायर ऑन व्हील’ रखा गया है।

    200 बच्चों का सामूहिक जन्मदिन, सामाजिक संदेशों के प्रसार पर जोर
    अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि महोत्सव में 200 बच्चों, जिनमें अनाथ, दिव्यांग और कुपोषण के शिकार बच्चे शामिल होंगे, का सामूहिक जन्मदिन आयोजन का कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने महोत्सव में सामाजिक संदेशों के प्रसार पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। जनजागरूकता के लिए विशेष आयोजन किए जाएंगे।
    महोत्सव में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पोषण अभियान और नशा मुक्ति जैसे अभियानों के तहत विविध गतिविधियां की जाएंगी। शहर में हर दिन अलग अलग जगह ‘फ्लैश मॉब’ आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा सेल्फी प्वाइंट बनाकर भी सामाजिक सरोकार की योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए जलेब में भी सामाजिक संदेष वाली झांकियां रखी गई हैं।

    सांस्कृतिक संध्याओं ये कलाकार मचाएंगे धमाल
    जतिन लाल ने बताया कि पड्डल में पहली सांस्कृतिक संध्या 2 मार्च को होगी। इसमें देशभर में नाम कमाने वाले हिमाचल पुलिस बैंड ‘हारमनी ऑफ दी पाइन्स’ की प्रस्तुति रहेगी। इसके अलावा इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। 3 मार्च को हिमाचली लोक गायक इंद्रजीत और पंजाबी गायिका अर्शप्रीत कौर अपने गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

    4 को इंडियन आइडल फेम हिमाचल के कुमार साहिल और पंजाबी गायक मनकीरत औलख अपनी गायकी से धमाल मचाएंगे। 5 मार्च को इंडियन आइडल फेम हिमाचल के अनुज शर्मा और हिमाचली लोक गायक नरेंद्र ठाकुर अपनी प्रस्तुति देंगे। 6 मार्च को दिव्यांग बच्चों का फैशन होगा साथ ही नाटी किंग कुलदीप शर्मा अपनी गायकी का जादू बिखेरेंगे। 7 मार्च को दिव्यांग बच्चों का डांस शो ‘डांस ऑन व्हील्स’ रहेगा, इसके अलावा पंजाबी गायक मनिंदर भुट्टर अपने गानों से धमाल मचाएंगे। 8 मार्च को सेरी मंच पर ‘शहीदों को नमन’ कार्यक्रम रहेगा।


    खेल स्पर्धाओं को महिला टीमों की भागीदारी
    वहीं, खेल उपसमिति की अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मेले में खेल प्रतियोगिताओं के और बेहतर आयोजन पर बल दिया गया है। सभी प्रतियोगिताओं में महिलाओं की भागीदारी तय बनाई जाएगी। फुटबॉल और हॉकी प्रतियोगिताएं 18 से 20 फरवरी में बीच कराई जा चुकी हैं। बास्केट बॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, रगोली, पेंटिंग, रस्साकशी प्रतियोगिताएं और मैराथन 2 से 8 मार्च के मध्य आयोजित की जाएंगी।
    इसके अलावा विशेषतौर पर वॉलीबॉल और कबड्डी स्पर्धाओं को राष्ट्रीय स्तर का स्वरूप देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए प्रदेशभर की टीमों के साथ साथ नेशनल लेवल की टीमों की भागीदारी सुनिश्चित बनाने के लिए काम किया जा रहा है।


    6 मार्च को मैराथन
    शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि 6 मार्च को मंडी में मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें 21, 11 और 3 किलोमीटर की दौड़ें होंगी। मैराथन में सभी लोग भाग ले सकते हैं। मैराथन में भाग लेने के लिए 6 मार्च को सुबह सात बजे सेरी मंच पहुंच कर पंजीकरण करवाया जा सकता है। मैराथन सेरी से आरंभ होकर सेरी पर ही संपन्न होगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    हिमाचल की रेशम की जरूरत को पूरा करेगा थुनाग रेशम बीज उत्पादन केन्द्रः जय राम ठाकुर

    May 18, 2022

    हिमाचल सरकार ने पुलिस भर्ती मामले की जांच सी. बी. आई. को सौंपी

    May 17, 2022

    मुख्यमंत्री ने सीपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    May 15, 2022

    एसपीओ मानदेय मामला केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष रखा जाएगा: अनुराग ठाकुर

    May 14, 2022

    हिमाचल में गत साढ़े चार वर्षों में अतुलनीय विकासः नड्डा

    May 13, 2022

    नड्डा और जय राम ठाकुर ने 50 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई

    May 13, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    हिमाचल

    सिरमौर: माजरा में हुई घटना पर मुख्यमंत्री ने सख़्त कार्रवाई के आदेश दिए

    By संवाददाताMay 18, 2022

    शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला सिरमौर के माजरा में बीती रात हुई घटना की…

    नाहन आई.टी.आई. में कैम्पस इंटरव्यू, 220 को मिलेगा रोजगार

    May 18, 2022

    ऊना में आंगनबाड़ी केंद्र प्रातः 8 से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगे

    May 18, 2022

    मंडी में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत 4,64,828 लाभार्थियों का चयन

    May 18, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    सिरमौर: माजरा में हुई घटना पर मुख्यमंत्री ने सख़्त कार्रवाई के आदेश दिए

    May 18, 2022

    नाहन आई.टी.आई. में कैम्पस इंटरव्यू, 220 को मिलेगा रोजगार

    May 18, 2022

    हिमाचल की रेशम की जरूरत को पूरा करेगा थुनाग रेशम बीज उत्पादन केन्द्रः जय राम ठाकुर

    May 18, 2022

    ऊना में आंगनबाड़ी केंद्र प्रातः 8 से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगे

    May 18, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.