HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Sunday, May 22
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»जय राम ठाकुर ने सिरमौर में कफोटा महाविद्यालय का लोकार्पण किया, हाटी समुदाय के साथ गृह मंत्री से मिलेंगे
    हिमाचल

    जय राम ठाकुर ने सिरमौर में कफोटा महाविद्यालय का लोकार्पण किया, हाटी समुदाय के साथ गृह मंत्री से मिलेंगे

    Hills PostBy Hills PostMarch 31, 20225 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नाहन: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान लगभग 20 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए, जिसमें 11.61 करोड़ रुपये के तीन लोकार्पण और 8.14 करोड़ रुपये के 11 शिलान्यास शामिल हैं। उन्होंने कफोटा में उप-मण्डलाधिकारी (नागरिक) कार्यालय, 11.15 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय महाविद्यालय कफोटा के भवन और ग्राम पंचायत कोटा पब में कियाना बस्ती के लिए 46 लाख रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ जलापूर्ति योजना का लोकार्पण किया। उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज कफोटा के परिसर में पौधरोपण किया और उप-मण्डलाधिकारी (नागरिक) के नवनिर्मित कार्यालय परिसर में अर्जुन का पौधा रोपा।

    मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत तहसील शिलाई में खुन बाग और धोची व्यास बिजुई के लिए सोलर आधारित 1.01 करोड़ रुपये लागत से निर्मित होने वाली जलापूर्ति योजना, नाबार्ड के अन्तर्गत तहसील पांवटा साहिब में 1.60 करोड़ रुपये लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ जलापूर्ति योजना कंडू चियोग-थाना, नाबार्ड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कंडू चियोग में 60 लाख रुपये लागत से निर्मित होने वाली बहाव सिंचाई योजना सैंगा, जल जीवन मिशन के अन्तर्गत तहसील कामरू की ग्राम पंचायत चांदनी के लिए 1.03 करोड़ रुपये लागत से निर्मित होने वाली भू-जल जलापूर्ति योजना, 1.38 करोड़ रुपये लागत से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र टिम्बी और कामरू में 2.53 करोड़ रुपये लागत से निर्मित होने वाले राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का शिलान्यास किया।

    कफोटा के पब गांव में जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिलाई और सराज क्षेत्र में न केवल भौगोलिक रूप से समानता है, बल्कि यह क्षेत्र समान परम्परा, संस्कृति और विकास सम्बन्धी आवश्यकताओं को भी साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यकाल के दौरान प्रदेश सरकार ने क्षेत्र की सभी विकासात्मक आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण वर्तमान सरकार के दो वर्ष प्रभावित हुए हैं, इसके बावजूद राज्य का निर्बाध विकास सुनिश्चित किया है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि देश के चार राज्यों में हाल ही में हुए चुनावों के बाद प्रदेश में कांग्रेस नेतृत्व की स्थिति दयनीय है। भाजपा ने इन सभी राज्यों में भारी जनादेश से जीत हासिल की है और प्रदेश के लोगों ने हिमाचल में भी भाजपा सरकार को पुनः सत्ता में लाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के पास राज्य सरकार के विरूद्ध कोई मुद्दा नहीं है और वे आपस में लड़ने और पार्टी में ही अपना वर्चस्व साबित करने में व्यस्त हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान प्रदेश के विकास और लोगों के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनकल्याण के लिए एक भी योजना आरम्भ नहीं की, जबकि वर्तमान राज्य सरकार ने गरीबों और पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में मजबूत नेतृत्व प्राप्त हुआ है और अब देश एक वैश्विक शक्ति के रूप में उभरा है तथा दुनिया भारत की ताकत से अवगत हुई है। उन्होंने राज्य के लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहयोग करने का आग्रह किया ताकि भारत आगामी वर्षों में विश्व गुरु के रूप में उभर सके। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिले के ट्रांस गिरी क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र घोषित करने का मामला राज्य सरकार ने प्रभावी ढंग से केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उठाया है। उन्होंने कहा कि वह हाटी समुदाय के प्रतिनिधिमंडल के साथ पुनः केंद्रीय गृह मंत्री से मिलेंगे, ताकि क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा मिल सके।
    मुख्यमंत्री ने सतौन में डिग्री कॉलेज खोलने, कफोटा में चिकित्सा खंड, बालीकोटी और हलाह में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कामरो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने, काहरका और शिल्ली अगाद में स्वास्थ्य उप केंद्र खोलने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाखना में 10 बिस्तर उपलब्ध करवाने की घोषणा की।

    उन्होंने इस अवसर पर क्षेत्र के कुछ स्कूलों के स्तरोन्नयन की भी घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र की सम्पर्क सड़कों के लिए पर्याप्त धन राशि की व्यवस्था करने, सतौन में उप-तहसील खोलने तथा कफोटा में मुद्रिका बस चलाने की भी घोषणा की। उन्होंने कफोटा डिग्री कॉलेज का नाम स्वामी विवेकानंद तथा डिग्री कॉलेज शिलाई को वीर सावरकर के नाम पर नामित करने की भी घोषणा की। उन्होंने इस अवसर पर जाखना में स्पोर्ट्स हॉस्टल आरम्भ करने तथा आयोजन स्थल पाब मैदान के लिए 10 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।

    इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक संगठनों, हाटी समिति कफोटा तथा अन्य संगठनों ने भी मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।
    सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए प्रस्तुत बजट में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान सिरमौर जिले में अभूतपूर्व विकास हुआ है।
    राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए शिलाई क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री द्वारा समर्पित डिग्री कॉलेज विद्यार्थियों, विशेषकर क्षेत्र की लड़कियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में मील पत्थर साबित होगा। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष ट्रांस गिरी क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा देने का मामला उठाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों को भी विस्तृत रूप से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।
    ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, नाहन के विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, शिलाई भाजपा मंडल के अध्यक्ष सूरत सिंह चौहान, सिरमौर जिला परिषद की अध्यक्ष सीमा कनियाल, उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम, पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल सहित अन्य गणमान्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    15 करोड़ की लागत से निर्मित की जा रही है संधोल-बरच्छवाड़ पेयजल योजना

    May 22, 2022

    24 मई तक जिला ऊना में तेज हवाएं और ओलावृष्टि की आशंका, सावधानी बरतें

    May 22, 2022

    धर्मपुर क्षेत्र के लिए 145 करोड़ रुपये की तटीकरण परियोजना स्वीकृत: ठाकुर

    May 21, 2022

    कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं ग्रामीण कलाकारों ने किया आहवान

    May 21, 2022

    कुटलैहड़ में किसानों सशक्त करने के लिए खर्च किए जा रहे 400 करोड़: कंवर

    May 21, 2022

    सीएम ने रोहड़ू में 102 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

    May 20, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    मंडी

    15 करोड़ की लागत से निर्मित की जा रही है संधोल-बरच्छवाड़ पेयजल योजना

    By संवाददाताMay 22, 2022

    मंडी: जलशक्ति, बागवानी, राजस्व एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि धर्मपुर…

    24 मई तक जिला ऊना में तेज हवाएं और ओलावृष्टि की आशंका, सावधानी बरतें

    May 22, 2022

    धर्मपुर क्षेत्र के लिए 145 करोड़ रुपये की तटीकरण परियोजना स्वीकृत: ठाकुर

    May 21, 2022

    कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं ग्रामीण कलाकारों ने किया आहवान

    May 21, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में आयोजित मीडिया महामंथन कॉन्क्लेव बात भारत की में भाग लिया

    May 22, 2022

    15 करोड़ की लागत से निर्मित की जा रही है संधोल-बरच्छवाड़ पेयजल योजना

    May 22, 2022

    24 मई तक जिला ऊना में तेज हवाएं और ओलावृष्टि की आशंका, सावधानी बरतें

    May 22, 2022

    चूड़ेश्वर सेवा समिति विकासनगर ने सम्मान समारोह आयोजित किया

    May 22, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.