नाहन: उपायुक्त सुमित खिम्टा ने शीतकालीन तैयारियों की समीक्षा बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज उपायुक्त कार्यालय में विभिन्न विभाग प्रमुखों के साथ शीतकालीन तैयारियों से संबंधित तीसरी समीक्षा बैठक आयोजित की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उपायुक्त ने जिला के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य व अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुचारू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सडकों पर होने वाली फिसलन दूर करनें के लिए आवश्यक सामग्री व मशीनरी तैनात करने के निर्देश दिए ताकि आवश्यकता पडने पर समयबद्ध तरीके से बहाली का काम किया जा सके।

उन्होंने सभी उपमंडल अधिकारियों से बर्फबारी वाले क्षेत्रों तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की ओर ट्रैकर्स या यात्रियों की आवाजाही को प्रतिबंधित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी विभाग मौसम की चुनौतियों के लिए तैयार रहें तथा आवश्यक तैयारियों को समय रहते पूर्ण कर लें।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि दूर दराज के क्षेत्रों में आवश्यक दवाइयों व अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करें। उन्होंने जल शक्ति विभाग व विद्युत विभाग को पीने के पानी व बिजली की सप्लाई सुचारू रखने के लिए कहा तथा पानी के पाइप और बिजली के खंभों के भण्डारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने जिला वासियों से आग्रह किया कि वे आवश्यक होने पर मौसम अनुकूल ही यात्रा करें।

बैठक में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता जगबीर वर्मा, कार्यकारी अधिकारी जिला राजस्व निलाक्ष शर्मा, उप निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. मही राम, उप निदेशक प्राथमिक शिक्षा राजीव ठाकुर, सहायक अभियंता विद्युत महेश चौधरी, स्वास्थ्य विभाग के डॉ. निसार अहमद, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक राजेश शर्मा मौजूद रहे।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed