सोलन के बोहली में दो दिवसीय देव विजेश्वर मेला सम्पन्न

Photo of author

By Hills Post

सोलन: सोलन के कुमारहट्टी के साथ लगते गांव बोहली में आयोजित होने वाला देव ब्रिजेश्वर मेला  संपन्न हो गया।  समापन समारोह में पूर्व विधायक व मंत्री डाक्टर राजीव सैजल ने शिरकत की। इस दौरान देव ब्रिजेश्वर यूथ क्लब बोहली ने पूर्व मंत्री को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, इस दौरान मेले में कबड्डी व दंगल का भी आयोजन किया गया जिसमे कबड्डी की विजेता टीम  राजपुरा को  ट्रॉफी 21 हजार व उपविजेता टीम को ट्रॉफी 15 हजार नगद राशि दी गई। 

डॉ राजीव सैजल ने देव विजेश्वर यूथ क्लब बोहली को मेले के सफ़ल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि मेले,त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं। मेलों के संरक्षण पर विशेष बल दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बढ़ती मोबाइल संस्कृति के कारण हमारी प्राचीन विरासत मेले अपना सांस्कृतिक स्वरूप खोते जा रहे हैं। उन्होंने मेलों की इस प्राचीन परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर को संजोकर रखने का भी आह्वान किया। वहीं मेले में  ओरिया वैली के एमडी मोहन सिंह चौधरी ने मेला कमेटी को 31 हजार रुपए की राशि दी। जयकिशन ने दंगल के लिए 21 हजार की राशि दी। वहीं इस अवसर पर सोलन ब्लॉक के बीडीसी अध्यक्ष भीम सिंह, राजीव ठाकुर, सुरेन्द्र, दया राम एवं देव ब्रिजेश्वर यूथ क्लब बोहली के सभी सदस्य व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।

error: Not Allowed