HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 18
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»धारटीधार के 19 गांवों को जोड़ने वाली सड़क का शुभारंभ
    हिमाचल

    धारटीधार के 19 गांवों को जोड़ने वाली सड़क का शुभारंभ

    Hills PostBy Hills PostFebruary 17, 20222 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नाहन: अपने एक दिवसीय धारटीधार प्रवास के दौराना विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल 19 गांवों को जोड़नी वाली एक महत्वपूर्ण सड़क के कार्य का शुभारंभ किया। इस सड़क को 19 गांवों के हजारों लोगों की भाग्य रेखा माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इस अवसर पर डा. बिन्दल का जोरदार ढंग से स्वागत और अभिनंदन किया।

    डा. बिन्दल ने इस अवसर पर कन्योनघाट से सेर रेसला-गोपाटिया- सेर बडोन-सनोगा- बगडात- रैन- कून-बालका-बराटल होते हुए धगेड़ा में सड़क को मिलाने के लिए आज तीन तरफ से जेसीबी मशीन लगा कर कार्य का शुभारम्भ किया। डा. बिन्दल ने इस अवसर पर बताया कि सेर बडोन से रैन तक 11 किलामीटर की सड़क पिछले डेढ़ साल में बनाई गई है और रैन से 8 किलोमीटर की सड़क धगेड़ा रोड़ तक 31 मार्च तक बनाने का लक्ष्य रखा गया है और 19 किलोमीटर लंबी यह सड़क 19 गावों को लाभ पहुंचाएगी।
    पहले चरण में इस सड़क की फारमेशन कटिंग का कार्य किया जा रहा है जबकि दूसरे चरण में पुल और पुलिया लगाने का काम किया जाएगा जिसमें 4 छोटे पुल (स्पैन कलवर्ट) का निर्माण कार्य 31 मार्च से पहले शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण में इस सड़क को 3 मीटर से 5 मीटर चौड़ा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस सड़क पर 31 मार्च तक 1.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

    डा. बिन्दल ने कहा-‘‘ सच मायने में धारटी के बीचों-बीच से गुजरती यह सड़क 19 गांवों के लिए भाग्य रेखा बनेगी। इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने पर क्षेत्र के हजारों लोगों को सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा।’’ इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, मंडल महामंत्री मनीष चौहान, धारटी क्षेत्र के भाजपा नेता और कार्यकर्ता के अलावा विभिन्न पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    सिरमौर: माजरा में हुई घटना पर मुख्यमंत्री ने सख़्त कार्रवाई के आदेश दिए

    May 18, 2022

    नाहन आई.टी.आई. में कैम्पस इंटरव्यू, 220 को मिलेगा रोजगार

    May 18, 2022

    ऊना में आंगनबाड़ी केंद्र प्रातः 8 से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगे

    May 18, 2022

    मंडी में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत 4,64,828 लाभार्थियों का चयन

    May 18, 2022

    जय राम ठाकुर ने परागपुर में 190 करोड़ परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

    May 17, 2022

    बजाज कैपिटल लिमिटेड ऊना में भरे जाएंगे 30 पद

    May 17, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    हिमाचल

    सिरमौर: माजरा में हुई घटना पर मुख्यमंत्री ने सख़्त कार्रवाई के आदेश दिए

    By संवाददाताMay 18, 2022

    शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला सिरमौर के माजरा में बीती रात हुई घटना की…

    नाहन आई.टी.आई. में कैम्पस इंटरव्यू, 220 को मिलेगा रोजगार

    May 18, 2022

    ऊना में आंगनबाड़ी केंद्र प्रातः 8 से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगे

    May 18, 2022

    मंडी में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत 4,64,828 लाभार्थियों का चयन

    May 18, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    सिरमौर: माजरा में हुई घटना पर मुख्यमंत्री ने सख़्त कार्रवाई के आदेश दिए

    May 18, 2022

    नाहन आई.टी.आई. में कैम्पस इंटरव्यू, 220 को मिलेगा रोजगार

    May 18, 2022

    हिमाचल की रेशम की जरूरत को पूरा करेगा थुनाग रेशम बीज उत्पादन केन्द्रः जय राम ठाकुर

    May 18, 2022

    ऊना में आंगनबाड़ी केंद्र प्रातः 8 से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगे

    May 18, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.