महिलाओं की महानाटी: दिलीप सिरमौरी की अगवाई में लोगों को मतदान के किए जागरूक किया

Photo of author

By संवाददाता

श्री रेणुका जी: अंतर्राष्ट्रीय मेला श्री रेणुकाजी के अवसर पर प्रसिद्ध श्री रेणु मंच के समीप हजारों महिलाओं की नाटी के दौरान लोक गायक दिलीप सिरमौरी की अगवाई में लोगों को मतदान के किए जागरूक किया। पारम्परिक सिरमौरी वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों के बीच उपस्थित जन समूह से अधिक से अधिक मतदान में भाग लेने को कहा गया | इस दौरान लोग गायक दिलीप सिरमौरी ने लोग गीत के माध्यम से महिलाओं के साथ नाचते हुए मतदान का संदेश दिया |

उल्लेखीनय है कि श्री रेणुका जी मेले में ऐसा पहली बार हुआ जब इतने बड़े स्तर पर नाटी का आयोजन किया गया हो और एक साथ मेले में हजारों महिलाओं ने नाटी डाली हो ।

error: Not Allowed