सिरमौर में प्री-प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के लिए 1872 अभ्यर्थियों ने लिया भाग

नाहन : जिला सिरमौर में प्री-प्राइमरी (ECCE) शिक्षकों की भर्ती को लेकर शनिवार को पांवटा साहिब में वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया गया। इस भर्ती प्रक्रिया में 165 पदों के लिए कुल 1872 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। यह नियुक्तियां M/s Paankhi नामक आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से की जा रही हैं।

साक्षात्कार कार्यक्रम पांवटा साहिब स्थित PWD रेस्ट हाउस में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चला। इसमें बड़ी संख्या में महिला प्रतिभागियों की उपस्थिति रही। एजेंसी के निदेशक ईश्वर शर्मा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर संपन्न किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि विशेष रूप से विकलांग, बच्चों के साथ आई महिलाओं, और गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता दी गई। जल्द ही समस्त डेटा का सिंक्रोनाइजेशन (synchronization) करके चयन सूची जारी की जाएगी।

यह नियुक्तियां जिला के विभिन्न विकास खंडों – बकरास, ददाहू, कफोटा, खोरोंवाला, माजरा, नाहन, नारग, नौहराधार, पांवटा साहिब, राजगढ़, संगड़ाह, सराहां, सतौन, शिलाई और सुरला – के लिए की जा रही हैं।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed