सिरमौर जिला अंडर-19 वनडे क्रिकेट टीम घोषित, लाहौल-स्पीति से होगा पहला मुकाबला

नाहन : आज स्कॉलर होम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पांवटा साहिब में सिरमौर जिला अंडर-19 वनडे क्रिकेट टीम का चयन एचपी इंटर डिस्ट्रिक्ट वन-डे चैंपियनशिप के लिए किया गया। यह चयन जिला क्रिकेट संघ सिरमौर द्वारा अधिकृत चयनकर्ताओं ,आलोक कटोच, वीरेंद्र पाल, संजय पंडित और सौरव रत्तन की देखरेख में संपन्न हुआ।

सिरमौर जिला क्रिकेट संघ के महासचिव राजिंदर बब्बी ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित टीम का पहला मुकाबला 24 जून 2025 को जिला ऊना के पेखुरेला मैदान में लाहौल-स्पीति की टीम से होगा।

अंडर-19 वनडे क्रिकेट टीम

महासचिव ने यह भी बताया कि सभी चयनित खिलाड़ी 12 जून को शाम 4:00 बजे स्कॉलर होम स्कूल पांवटा साहिब में कोच मोहम्मद दानिश को रिपोर्ट करेंगे। इसके बाद प्रशिक्षण शिविर 13 जून से औपचारिक रूप से शुरू होगा।

चयनित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:

आयुष त्रिपाठी, आयुष ठाकुर, जपनीत सिंह, अभिनव् चौहान, आरव अग्रवाल, क्रिश जैन, अखेय शर्मा, साहिल ठाकुर, यशवर्धन, उज्जवल चौहान, दिशांत तोमर, दिव्यांशु पुंडीर, अनंत चौहान, लिबान चौहान, यश कालिया, कनिष्क भारद्वाज, आर्यन भारद्वाज, अगनजोत , हुजैफा, आदर्श ठाकुर, दिवांशु , जयवीर सिंह, हार्दिक शर्मा, लक्ष्य, आर्यन पठानिया, आकाश चौधरी, आर्यन शर्मा, अग्रिम शर्मा, हर्षिल शर्मा और योगेश राठौर।

सिरमौर क्रिकेट संघ ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी है और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं। यह टीम जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेगी और उम्मीद है कि युवा खिलाड़ियों का यह समूह प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करेगा।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed