नाहन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हिमाचल निर्माता को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए

नाहन : सिरमौर जिले में हिमाचल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नाहन के कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद परमार ने कांग्रेस भवन पर तिरंगा फहराया और मालरोड पर स्थित हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर स्थानीय कांग्रेस के विधायक अजय सोलंकी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

हिमाचल निर्माता को याद

विधायक सोलंकी ने प्रदेशवासियों को हिमाचल दिवस की बधाई दी और कहा कि आज उन सभी महान वीर सपूतों को याद करने का दिन है जिनकी बदौलत आज हिमाचल उन्नति के पथ पर पहुंचा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के निर्माण में जो योगदान डॉ वाईएस परमार का रहा है उसे भुलाया नही जा सकता। उनकी दूरगामी सोच का परिणाम है कि आज हिमाचल प्रदेश की गणना अग्रणी पहाड़ी राज्यों में की जाती है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed