HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Friday, May 20
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल विशेष»किसान के दिव्यांग बेटे ने भविष्य किया रोशन, उतीर्ण की नेट परीक्षा
    हिमाचल विशेष

    किसान के दिव्यांग बेटे ने भविष्य किया रोशन, उतीर्ण की नेट परीक्षा

    धर्म सिंहBy धर्म सिंहFebruary 20, 20223 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नाहन: जीवन में कुछ मुकाम हांसिल करने वालों को अक्सर हम किस्मत का धनी कहते हैं, लेकिन उस मुकाम तक पंहुचने के लिए उस व्यक्ति ने कितना संघर्ष किया है इस ओर शायद ही किसी का ध्यान जाता है। ऐसा ही उदाहरण जिला सिरमौर के दुर्गम क्षेत्र शिलाई के टटियाणा का सामने आया है। यहां कृपा राम का जन्म भी आम बच्चों की तरह ही हुआ, लेकिन जैसे जैसे उनकी उम्र बढ़ती रही आखों की रोशनी भी तेज गति से कम होती रही।

    कक्षा 7-8 तक जाते जाते 80-90 प्रतिशत आंखों की रोशनी चली गई। जिसके बाद पी.जी.आई. चंडीगढ़ से गरीब परिवार ने किसी तरह ईलाज शुरू किया। लेकिन आंखों की रोशनी वापिस नहीं आई। 3 साल तक पढ़ाई छोडऩी पड़ी लेकिन कृपा राम ने अपने सपनों के आगे अंधेरे को टिकने नहीं दिया और शिमला जिला के ढ़ली में स्थित विशेष स्कूल से फिर से पढ़ाई शुरू की। ब्रेल लिपि सीखी और बाद में सुनने के यंत्रों का सहारा लेकर नाहन के राजकीय शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल से हास्टल में रहकर बाहरवीं की पढ़ाई पुरी की। जिसके बाद सोलन से स्नातक और शिमला विश्वविद्यालय से एम.ए. की पढ़ाई पुरी की।

    पढ़ाई पुरी होने के बाद अब उनके सपनों को उस समय पंख लगे जब उन्होंने राजनीति शास्त्र विषय में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) को उतीर्ण कर लिया है। कृपा राम ने बताया कि उनका बचपन से ही बच्चों को पढ़ाने का सपना रहा है। अब वह कमीशन की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह 4 भाई-बहन हैं जिनमें वह सबसे बड़े हैं। पिता कौला राम व माता शीला देवी खेती बाड़ी करते हैं। गरीबी होने के बावजूद उन्होंने उनकी पढ़ाई के लिए हर संभव कोशिश की। हालांकि 2 वर्ष पूर्व पिताजी का भी निधन हो गया, जिसके बाद बड़ा बेटा होने के नाते परिवार की जिम्मेवारी ओर अधिक सिर पर आ गई। इसके अलावा उनके सभी शिक्षकों का मार्गदर्शन व सहयोग उन्हें मिला है। इसके अलावा शमशेर स्कूल में उन्हें प्रवक्ता दिनेश सूद का आज तक सहयोग मिल रहा है। 

    अब स्मार्ट फोन की मिल रही मदद

    एक तरफ जहां स्मार्ट फोन के बच्चों को प्रयोग को लेकर तरह तरह के सवाल उठते हैं तो वहीं यदि स्मार्ट फोन का बच्चे सही प्रयोग करें तो इसका बहुत अधिक लाभ भी बच्चों को मिल सकता है। इसका उदाहरण राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा उतीर्ण कर कृपा राम ने पेश किया है। आखों की 90 प्रतिशत रोशनी जाने के बाद वह स्मार्ट फोन की मदद से पढ़ाई करते हैं और यूट्यूब पर जहां आज की अन्य पीढ़ी गानों व अन्य प्रकार की सामग्री देख कर अपना समय बर्बाद करती है तो वहीं कृपा राम जैसे दिव्यांगों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। इसके जरिए वह सुन कर अपना ज्ञान आगे बढ़ा रहे हैं। जिसके बेहतरीन परिणाम उनके जीवन में सामने आ रहे हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    धर्म सिंह

    Related Posts

    हिमाचल की रेशम की जरूरत को पूरा करेगा थुनाग रेशम बीज उत्पादन केन्द्रः जय राम ठाकुर

    May 18, 2022

    हिमाचल सरकार ने पुलिस भर्ती मामले की जांच सी. बी. आई. को सौंपी

    May 17, 2022

    मुख्यमंत्री ने सीपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    May 15, 2022

    एसपीओ मानदेय मामला केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष रखा जाएगा: अनुराग ठाकुर

    May 14, 2022

    हिमाचल में गत साढ़े चार वर्षों में अतुलनीय विकासः नड्डा

    May 13, 2022

    नड्डा और जय राम ठाकुर ने 50 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई

    May 13, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    सोलन

    उपभोक्ता बिजली के बिल जमा करवाएं अन्यथा कटेंगे कनेक्शन

    By संवाददाताMay 19, 2022

    सोलन: विद्युत उपमण्डल सोलन सहायक अभियंता नम्बर 1 आर. विदुर ने सूचित किया है कि…

    मंडी में आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए 11,773 बच्चों को दिया जा रहा पोषाहार

    May 19, 2022

    1550 क्विंटल मक्की का बीज किसानों के लिए कृषि विभाग के पास उपलब्ध

    May 19, 2022

    विश्व हिंदू परिषद ने कहा शिवलिंग पर टिप्‍पणी करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो

    May 19, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    उपभोक्ता बिजली के बिल जमा करवाएं अन्यथा कटेंगे कनेक्शन

    May 19, 2022

    मंडी में आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए 11,773 बच्चों को दिया जा रहा पोषाहार

    May 19, 2022

    1550 क्विंटल मक्की का बीज किसानों के लिए कृषि विभाग के पास उपलब्ध

    May 19, 2022

    विश्व हिंदू परिषद ने कहा शिवलिंग पर टिप्‍पणी करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो

    May 19, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.