पांवटा साहिब: हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब से शनिवार के दिन एक दुखद समाचार मिला। आईटीबीपी के एक 25 वर्षीय जवान की ट्रेनिंग के दौरान यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता ही कि जैसे ही स्थानीय पुलिस को जवान के डूबने की सूचना मिली, सर्च अभियान शुरू कर दिया गया। तुरंत ही सर्च ले लिए गोताखोरों को बुलाया गया। काफी समय तक चले सर्च आपरेशन के बाद तकरीबन शाम 6 बजे के लगभग नदी से जवान के शव को निकाल लिया गया |

मिली जानकारी के अनुसार तकरीबन 40 से 50 जवान ट्रेनिंग के लिए यहां आए हुए थे। यह हादसा उस समय हुआ जब जवानों को जब नदी पार करने की ट्रेनिंग दी जा रही थी। बताया जाता है कि आर-पार के लिए रस्सी भी बांधी हुई थी, लेकिन इस सबके बीच यह हादसा हो गया।

स्थानीय अस्पताल के चिकित्सकों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। बताते है कि इस स्थान पर पहले भी दो युवकों की भी डूबने से मौत हो गई थी। इसके अतिरिक्त भी पिछले तीन-चार महीनों में दो अन्य लोगों ने भी इसी स्थान पर अपना जीवन खो दिया | डी.एस.पी. वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कहा कि जवान के शव को शव गृह में रखा गया है। रविवार के दिन पोस्टमार्टम के बाद जवान के शव को सौंप दिया जाएगा | मृतक जवान उत्तराखंड के उधमसिंह नगर का रहने वाला था | मृतक जवान की पहचान 25 वर्षीय राकेश प्रजापति के तौर पर की गई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version