Demo

ड्रॉप रोबॉल में हिमाचल तीसरे स्थान पर रहा

सोलन: कुरूक्षेत्र के श्री कृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित 14वीं सीनियर नेशनल ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। यह स्थान हिमाचल प्रदेश की टीम ने युगल मुकाबले में हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन 29 मार्च से 31 मार्च तक किया गया।

solan sports

हिमाचल प्रदेश ड्रॉप रोबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष गोबिंद सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 25 महिला व पुरूष खिलाडिय़ों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि हिमाचल इस आधुनिक भारतीय खेल में ऊंचाइयों की तरफ अग्रसर हो रहा है। यह खेल प्रदेश में अपनी  अलग पहचान बना रहा है। यह खेल कम खर्चीला और छोटे ग्राउंड में खेले जाने वाला भारतीय मिट्टी का अपना पहला खेल है। युवा इस खेल से जुडक़र नशे समेत तमाम बुराइयों से बच सकते हैं।