चमत्कार कहें या संयोग, 15 साल पहले गायब हुई मूर्ति अब अचानक मंदिर में हुई प्रकट

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश को देवभूमि कहा जाता है। कहा जाता है कि यहां कण-कण में देवी-देवता का वास है। ऐसी मान्यता है कि यह देवी- देवता समय-समय पर चमत्कार करते रहते हैं। ऐसा ही एक चमत्कार कुल्लू में देखने को मिला। आराध्य देवता आदि ब्रह्मा खोखन की 15 साल पहले गुम हुई मूर्ति उनके देवालय खोखन में ही मिल गई है। मूर्ति को आदि ब्रह्मा के मंदिर में ही पाया गया। 15 साल पहले भुंतर तहसील क्षेत्र के खोखन गांव में आराध्य देवता आदि ब्रह्म की मूर्ति गुम हो गई थी। बताया जा रहा है कि ये चोरी हो गई थी।

अब इसे मात्र संयोग कहें या चमत्कार, ये लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। अष्टधातु की यह मूर्ति मंदिर में कैसे पहुंची, इसे कौन लेकर आया, यह अभी तक रहस्य बना हुआ है। फिलहाल इस मूर्ति को देवता के कारकूनों ने अपने पास रख लिया है।

मूर्ति का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देवता आदि ब्रह्मा के पुजारी हेमराज ने कहा कि 15 साल पहले गुम हुई देवता की अष्टधातु की मूर्ति अब मंदिर में मिली है। इसे देवता के कारकून दैवीय चमत्कार ही मान रहे हैं कि मूर्ति मंदिर में पाई गई। इससे हारियानों में खुशी का माहौल है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed