HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    रविवार, अप्रैल 2
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • English
    HillsPost
    Home»हिमाचल»कांगड़ा»किडनी देने के नाम पर 10 लाख की ठगी का मामला सामने आया
    कांगड़ा

    किडनी देने के नाम पर 10 लाख की ठगी का मामला सामने आया

    संवाददाताBy संवाददातामार्च 18, 20232 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में KCC बैंक के निदेशक रणजीत सिंह राणा को किडनी देने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है, हालांकि यह मामला 2019 का है लेकिन इसकी शिकायत राणा ने अब पुलिस अधीक्षक कांगड़ा से की है। उन्होंने इस विषय में पुलिस थाना धर्मशाला तथा एसपी कांगड़ा को शिकायत पत्र देकर पूरी जानकारी दी है। पुलिस ने अब मामला दर्ज करके छानबीन की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति के निदेशक रणजीत सिंह राणा को किडनी देने के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का यह मामला 2019 का है। राणा ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं, 2019 के एक दिन वह धर्मशाला के एक होटल में थे, जब एक अनजान व्यक्ति उनके पास आया और उनसे परेशानी की वजह पूछी। इस बीच राणा ने उसे अपनी किडनी की बीमारी के बारे में बताया। व्यक्ति ने अपना परिचय देते हुए खुद को नितिन गुप्ता और दिल्ली में कानून मंत्री के पीए बताया, विजिटिंग कार्ड देते हुए कहा कि उनके भाई का दिल्ली में अस्पताल है। उस अस्पताल में किडनी के डोनर का प्रबंध किया जा सकता है और किडनी ट्रांसप्लांट भी की जाती है।

    राणा में कहा है कि उन्होंने 23 मार्च, 2019 को 10 लाख रुपये बताए गए खाते में जमा करवा दिए। इसके बाद वह फोन का इंतजार कर रहे, लेकिन फोन नहीं आया और जब भी वह फोन करते वह नंबर बंद आता रहा। उधर, एएसपी कांगड़ा ने कहा है कि राणा की शिकायत पर पुलिस थाना धर्मशाला में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    हिमाचल में यूनिवर्सल कार्टन लागू करने के लिए कानूनी पहलुओं का अध्ययन

    अप्रैल 1, 2023

    सरदार पटेल विश्वविद्यालय में मनाया गया प्रथम स्थापना दिवस

    अप्रैल 1, 2023

    सोलन की स्वास्थ्य व्यवस्था के बारे ली जानकारी 

    अप्रैल 1, 2023

    मुख्यमंत्री ने 45.68 करोड़ से निर्मित होने वाले पीईटी ब्लॉक की आधारशिला रखी

    मार्च 31, 2023

    व्यापार में सुगमता के लिए हिमाचल में स्थापित होगा निवेश ब्यूरो

    मार्च 30, 2023

    राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला सम्पन्न

    मार्च 30, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo

    हिमाचल में यूनिवर्सल कार्टन लागू करने के लिए कानूनी पहलुओं का अध्ययन

    अप्रैल 1, 2023

    सरदार पटेल विश्वविद्यालय में मनाया गया प्रथम स्थापना दिवस

    अप्रैल 1, 2023

    सोलन की स्वास्थ्य व्यवस्था के बारे ली जानकारी 

    अप्रैल 1, 2023

    मुख्यमंत्री ने 45.68 करोड़ से निर्मित होने वाले पीईटी ब्लॉक की आधारशिला रखी

    मार्च 31, 2023

    व्यापार में सुगमता के लिए हिमाचल में स्थापित होगा निवेश ब्यूरो

    मार्च 30, 2023
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

    © 2023 NVO NEWS

    This news website follows the WADMA code of Ethics.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.