हरिपुरधार के समीप यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी गिरफ्तार

Photo of author

By Hills Post

श्री रेणुका जी: चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से मिली एक शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार के दिन हरिपुरधार के समीप कोरग गांव से एक व्यक्ति को नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार किया है।‌ बताया जाता है कि चाइल्ड हेल्पलाइन को एक शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर इस व्यक्ति के विरूद्ध पोस्को (POCSO) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है ।

क्योंकि वह मामला नाबालिग से संबंधित है, अभी अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है | अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने 16 वर्ष की नाबालिक युवती से गैरकानूनी विवाह किया था, छानबीन जारी है। DSP संगड़ाह शक्ति सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि, इस मामले की छानबीन अभी जारी है।‌

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।

error: Not Allowed