नाहन में स्थानीय निधि लेखा समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : जिला सिरमौर के नाहन में आज स्थानीय निधि लेखा समिति की समीक्षा बैठक समिति के सभापति संजय रत्न की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में समिति के सदस्य सतपाल सत्ती, केवल सिंह पठानिया, विवेक शर्मा तथा स्थानीय विधायक अजय सोलंकी भी उपस्थित थे।

बैठक में जिला सिरमौर में हिमाचल प्रदेश राज्य लेखा परीक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले संस्थानों, बोर्डों, स्वायत व अर्ध स्वायत्त निकायों, विकास प्राधिकरणों के आय व्यय प्राक्कलनों और कार्य कलापों की समीक्षा की गई। बैठक में जिला सिरमौर के विभिन्न विभागों में लंबे समय से लंबित चल रही लेखा आपत्तियों को निपटाने और विभिन्न स्तरों पर हो रही अनियमितताओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए।

समिति ने लंबित मामलों के लिए उपायुक्त को विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर 31 दिसंबर 2024 तक मामलों को निपटाने को कहा। समिति के सदस्यों ने कहा कि बैठक का उद्देश्य है कि जिला सिरमौर के लोगों को सरकार की विकासात्मक योजनाओं का लाभ मिले।

समिति अध्यक्ष ने कहा कि विकास को बढावा देने के लिए स्थानीय विधायक और अधिकारियों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि सुशासन से ही विकास होता है। समिति द्वारा विभिन्न विभागों के कार्यों पर सतृष्टि भी व्यक्त की गई। बैठक में उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा, सभी उपमंडलाधिकारी तथा अन्य विभागाध्यक्ष भी उपस्थित थे।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed