LR इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी ओचघाट में मनाया गया विश्व हेपेटाइटिस दिवस

Photo of author

By Hills Post

सोलन: LR इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, ओचघाट, सोलन में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भावी फार्मासिस्टों और विद्यार्थियों को हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी से बचाव, इसकी शुरुआती पहचान, समय पर सटीक इलाज और सार्वजनिक स्वास्थ्य में जागरूकता के महत्व से भली-भांति अवगत कराना था।

कार्यक्रम के दौरान फार्माकोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर मुकेश शर्मा ने “हेपेटाइटिस आइए इसे खत्म करें” विषय पर एक अत्यंत ज्ञानवर्धक जागरूकता व्याख्यान दिया। अपने सत्र में उन्होंने हेपेटाइटिस के विभिन्न प्रकारों उनके मुख्य कारणों, फैलने के माध्यमों, जोखिम भरे कारकों, शुरुआती लक्षणों और प्रभावी बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने टीकाकरण व शुरुआती जांच के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि समाज में हेपेटाइटिस के प्रसार को रोकने और लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने में फार्मासिस्ट की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।

यह सफल आयोजन संस्थान की मैनेजिंग डायरेक्टर शचि सिंह, एकेडमिक्स डीन डॉ. पी. पी. शर्मा और फार्मेसी विभाग के प्रिंसिपल डॉ. अवनीत गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन व प्रोत्साहन से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों, प्राध्यापकों और छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंत में एक प्रश्नोत्तर सत्र और औपचारिक धन्यवाद प्रस्ताव के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह आयोजन स्वास्थ्य शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को सामुदायिक स्वास्थ्य अभियानों से जोड़ने की दिशा में संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।