मंडी: महेन्द्र सिंह ने किया हाथी-रा-बल्ह पुल का भूमिपूजन

Photo of author

By Hills Post

धर्मपुर: जलशक्ति, बागवानी, राजस्व एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने आज वीरवार को धर्मपुर विधान सभा क्षेत्र की सरी पंचायत में 2.60 करोड़़ रूपये से बनने वाले शेरपुर से सरी वाया खाबर सड़क से जान्दर खड्ड पर हाथी-रा-बल्ह पुल का भूूूमिपूजन किया साथ ही उन्होंने 42 लाख रूपये से बनी सम्पर्क सड़क हरिजन ढव (भरेेेेडका तक) का लोकार्पण भी किया। इस दौरान उन्होंने सनौर, कलीयून, कपाही, बनहडू, सरी, फिहड लोअर, फिहड अप्पर, छुईघाट व त्योल में जन समस्याएं व शिकायतें सुनीं तथा अधिक्तर का मौके पर ही निपटारा कर दिया।

उन्होने कहा कि वर्तमान जय राम ठाकुर सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में कोविड-19 संक्रमण के कठिन समय के बावजूद हिमाचल प्रदेश में विकास के नये आयाम स्थापित किये हैं। उन्होने कहा कि क्षेत्रवाद, जातिवाद व धर्मवाद से ऊपर उठकर प्रदेश का एक समान विकास सुनिश्चित किया है। साथ ही कहा कि कोरोना संकट के बीच भी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश में विकास की गति को थमने नहीं दिया है। उन्होने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश के प्रत्येक घर को नल व नल में शुद्ध पेयजल की सुविधा सुनिश्चित की है। उन्होनें कहा कि सिंचाई योजनाओं से शीघ्र ही निकट भविष्य में शुभारंभ होने से यहाँ के स्थानीय क्षेत्रवासियों को अपार सुविधा मिल पाएगी ।

जलशक्ति मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को एक फल राज्य के तौर आगे ले जाने के लिये प्रदेश के निचले व मध्यम क्षेत्रों के सात जिलों के लिये 1688 करोड़ रूपये के एचपी शिवा प्रोजैक्ट की शुरुआत की है। इसके माध्यम से जहां किसानों व बागवानों को उच्च गुणवत्ता युक्त अमरूद, संतरा, लीची व अनार के पौधे मुहैया करवाये जा रहे हैं तो वहीं सिंचाई सुविधा के साथ-साथ, जमीन की सोलरयुक्त बाड़बंदी की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होने कहा कि एक बीघा जमीन से अमरूद की खेती से औसतन सवा तीन लाख रूपये की सालाना आमदन अर्जित की जा सकती है। उन्होने इस प्रोजेक्ट के साथ ज्यादा से ज्यादा किसानों, विशेषकर बेरोजगार नौजवानों से जुडने का आह्वान किया है ताकि उन्हे घर द्वार ही रोजगार उपलब्ध हो सके। जल शक्ति मंत्री ने लोगों को विकास कार्यो में सहयोग देने को कहा ।उन्होंने प्राकृतिक पेयजल स्त्रोतों को भी सहेज कर रखने को कहा।

इस अवसर पर पंचायत प्रधान सरी कशमीर सिह , पूर्व प्रधान संघारा सिह, बीडीसी सदस्य कमला देवी सहित विभिन्न पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी व विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।

error: Not Allowed