नाहन: इनर व्हील क्लब की महिलाओं ने सारथी परियोजना के अन्तर्गत अपने निजी सहयोग से नाहन शहर के दिव्यांग और जरुरतमंद लोगों की सहायता के लिए व्हील चेयर उपलब्ध करवाए हैं | क्लब की प्रधान श्रीमती रचना गौतम ने बताया कि नाहन में पहले से कुछ व्हील चेयर उपलब्ध हैं, लेकिन उनका उपयोग नहीं किया जा सकता और स्थानीय अस्पताल से भी व्हील चेयर को बाहर ले जाने के लिए नहीं लिया जा सकता है |

उन्होंने कहा कि इसकी वजह से बीमार लोगों को परेशानी का सामना उठना पड़ता है | उन्होंने बताया कि यह व्हील चेयर आवश्यकता के अनुसार किसी भी बीमार को अस्पताल से घर अथवा घर से अस्पताल ले जाने के उपलब्थ होंगी | यह व्हील चेयर इनर व्हील क्लब प्रधान श्रीमती रचना गौतम अथवा सचिव श्रीमती अल्का गर्ग से सम्पर्क करके ली जा सकती हैं |

इनर व्हील क्लब प्रधान श्रीमती रचना गौतम ने बताया कि अभी कुछ दिन पूर्व ही क्लब की महिलाओं ने अम्बाला में आयोजित छाज डेकोरेशन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है | इस अवसर पर क्लब की अलका गर्ग, राखी अग्रवाल, ममता अग्रवाल व प्रोमिल ठाकुर भी उपस्थित थी |

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version