दुखद: नहीं रहे बॉलीबॉल के राष्ट्रीय खिलाडी श्याम सिंह पंवार

Photo of author

By संवाददाता

नाहन: हिमाचल प्रदेश फ़ॉरेस्ट कॉर्पोरेशन विभाग में कार्यरत तथा अपने समय के राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी श्याम सिंह पंवार का 46 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। मूलतः ग्राम पंचायत जुबली-मशोत गाँव (कनाह) कुपवी से संबंध रखने वाले श्याम सिंह पंवार लम्बे समय से नाहन में ही रह रहे थे और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश फ़ॉरेस्ट कॉर्पोरेशन विभाग में कार्यरत थे।

उनके एक सहयोगी कमाल चंद ने बताया कि श्याम सिंह पंवार सुबह ही ड्यूटी से दौरान अचानक गिर गए । उनके साथी कमाल चंद उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर उनके पैतृक गांव कुपवी के शवदाह गृह में किया जाएगा। वे अपने पीछे अपनी पत्नी और 2 बेटों को छोड़ गए हैं।

error: Not Allowed