वर्मा पापड़ी स्कूल में नई विद्यालय प्रबंधन समिति का होगा गठन

नाहन : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला वर्मा पापड़ी में 13 जून दिन वीरवार सुबह 10 बजे नई विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया जाएगा। कार्यवाहक प्रधानाचार्या मधु गुप्ता ने बताया कि पुरानी विद्यालय प्रबंधन समिति का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे में अब नई विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन के लिए 13 जून सुबह 10:00 बजे विद्यालय में आम सभा का आयोजन होगा।

उन्होंने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों से त़य तिथि और समय पर स्कूल में आकर नई कार्यकारिणी के गठन में सहयोग देने की अपील की है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed