Demo

दर्शन लाल बने बनेठी स्कूल के नए एसएमसी अध्यक्ष

नाहन : आज राजकीय प्राथमिक पाठशाला बनेठी में एमसी के गठन हेतु आमसभा का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या बलबीर सिंह की उपस्थिति में चुनाव संपन्न हुआ। आम सभा की अध्यक्षता पूर्व एसएमसी अध्यक्षा संतोष देवी ने की। इसमें सर्वप्रथम पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके सर्व समिति से अध्यक्ष पद पर दर्शन लाल का चयन किया गया।

सभी अभिभावकों ने सर्वसम्मति से दर्शन लाल को अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना। सभी अभिभावकों का कहना था दर्शन लाल जो कि बनेठी पंचयात में लोक मित्र केंद्र का कार्य करते है कि वो काफी मिलनसार और खुशमिजाज व्यक्ति हैं। अभिभावकों ने सर्वसम्मति से सभी सदस्यों को निर्विरोध चुनकर नई कार्यकारिणि का गठन किया किया ।

banethi1

अंत में विद्यालय प्रबन्धन समिति की सदस्य ,सचिव एवं विद्यालय के मुख्याध्यापक बलबीर सिंह ने सभी सदस्यों का नई कार्यकारिणि का गठन सर्व सम्मति से करने पर आभार व्यक्त किया। नई एसएमसी में शमशेर सिंह, इंदर सिंह, रवीना देवी, सोनिया, संतोष देवी और तारा देवी को सदस्य चुना गया।