शिमला: बजट सत्र में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राकेश पठानिया ने कहा की हिमाचल कांग्रेस ने प्रदेश को बेचने का काम किया है | पठानिया ने कहा की कांग्रेस हिमाचल के कर्मचारियों और जनता को गुमराह करने का काम कर रही है | उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस प्रकार का वातावरण बनाने में लगी है जैसे जयराम सरकार ने कर्मचारियों के हित में कोई काम नहीं किया और यह सरकार कर्मचारी विरोधी है | उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने जितना काम कर्मचारियों के हित में किया उतना पहले कभी नही किया गया |

कोराना माहामारी के समय में भी हिमाचल प्रदेश ने बेहतरीन काम किया, हम जीत के आएं हैं और केंद्र सरकार ने भी प्रदेश सरकार के काम की प्रशंसा की है | उन्होंने कहा की कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण प्रदेश को करोड़ों का नुक्सान झेलना पड़ा | मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में राज्य को 170 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, क्योंकि शराब की दुकानों की नीलामी नहीं की गई और एक निगम का गठन कर दिया गया था | परिणामस्वरूप आबकारी विभाग के राजस्व में में भारी घाटा हो गया ।

पठानिया ने कहा कि जयराम सरकार हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों को एक नजर से देखती है, लेकिन कांग्रेस ने कांगड़ा और चंबा जैसे जिलों के साथ भेदभाव किया | उन्होंने कहा की प्रदेश की जनता भली भांति जानती है कि किसे वोट देना है |

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version