नाहन में सरकारी संपत्ति से पोस्टर बैनर हटाने की मुहिम शुरू

नाहन : शहर को स्वच्छ रखने के मकसद से आज कार्यकारी अधिकारी के आदेशों के बाद नगर पालिका के कर्मचारियों ने सरकारी संपत्ति पर लगे पोस्टर्स और होर्डिंग्स को हटाने का कार्य शुरू कर दिया।

नगर पालिका नाहन के कार्यकारी अधिकारी अजय गर्ग ने बताया कि शहर में जगह-जगह सरकारी संपत्ति पर लोगों द्वारा पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इनकी वजह से शहर की सुंदरता को दाग लग रहा है। इन पोस्टर्स को हटाने के लिए आज से मुहिम शुरू की गई है।

delhigate nahan

उन्होंने बताया कि आज से नगरपालिका के कर्मचारियों द्वारा शहर में जहां कहीं भी नगर पालिका या सरकारी संपत्ति पर बिना अनुमति के पोस्टर्स और होर्डिंग्स लगे हैं उन्हें तुरंत प्रभाव से हटाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि नगर पालिका की अनुमति के बाद चिन्हित स्थानों पर ही होर्डिंग लगाई जा सकती है। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Demo