संस्कृत कॉलेज के NSS छात्रों ने उठाया नाहन में प्राचीन बावड़ी की सफाई का जिम्मा

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन की NSS इकाई के छात्रों के लिए 7 दिवसीय विशेष आवासीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है खास बात यह है कि इस दौरान NSS के छात्रों द्वारा प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई का भी जिम्मा उठाया गया है। 24 फरवरी को शुरू हुआ यह आवासीय शिविर आगामी एक मार्च तक चलेगा।
संस्कृत महाविद्यालय के NSS प्रभारी आचार्य सुरेश कुमार ने बताया बताया कि शिविर के दौरान कई प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है और इसी कड़ी में आज महाविद्यालय के समीप स्थित प्राचीन बावड़ी की सफाई का निर्णय लिया गया और स्वयंसेवियों द्वारा यहां बावड़ी के परिसर को साफ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान के साथ साथ छात्रों द्वारा लोगों को साफ स्वच्छता के बारे जागरूक भी किया जा रहा है।

प्राचीन बावड़ी

उन्होंने यह भी कहा कि एनएसएस छात्र जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और यह छात्रों में देशभक्ति और देश सेवा की भावना पैदा करता है।
महाविद्यालय की NSS छात्रा खुशी शर्मा ने बताया कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वह जहां पर भी रहते हैं अपने आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ रखने में सहयोग करें उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर देखने को मिल रहा है कि लोग अपने घर के आसपास ही कूड़ा फेंक देते हैं जिसे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed