सिरमौर में दिसंबर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने सिरमौर में दिसंबर महीने में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का कार्यक्रम जारी किया है। नाहन में वाहनों की पासिंग 11 और 23 दिसंबर को निर्धारित की गई हैं, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 12 और 24 दिसंबर को होंगे।

वहीं, पांवटा साहिब में पासिंग की तारीखें 9,19 और 26 दिसंबर रखी गई है, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 10 और 27 दिसंबर को होंगे। राजगढ़ में पासिंग की तिथि 17 दिसंबर को रखी गई है, और इसी दिन ड्राइविंग टेस्ट भी होंगे। शिलाई और कफोटा में पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट 20 दिसंबर को आयोजित होंगे।

यह जानकारी आरटीओ सोना चौहान द्वारा दी गई है। उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित तिथियों पर अपने वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट के लिए उपस्थित होने आग्रह किया है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed