शिमला: कुपवी में एक घर से 7 किलो से अधिक चरस बरामद

Photo of author

By संवाददाता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला, चौपाल उपमंडल, तहसील कुपवी, ग्राम धार चांदना में स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति के घर से लगभग साढ़े सात किलो ग्राम से अधिक चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। बताया जाता है कि स्थानीय पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस ने धार चांदना गांव निवासी मोहन लाल (आयु 40 वर्ष) के घर से चरस बरामद कर ली है।

पुलिस के एक विशेष दल ने बुधवार देर रात मोहन के घर पर अचानक पुहंच कर तलाशी ली और तलाशी के दौरान आरोपी के घर से 7.687 किलोग्राम चरस बरामद की है । एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चरस की बड़ी मात्रा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने कहा कि आरोपी घर पर ही चरस बेचता था। आरोपी के विर्रुद्ध कुपवी पुलिस थाना में NDPS ACT के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

error: Not Allowed