Demo

भगवान परशुराम की जन्मस्थली पर परशुराम जन्मोत्सव की धूम

नाहन : अजर अमर भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव आज बैसाख शुक्ल अक्षय तृतीय को उनकी जन्मस्थली रेणुका जी में धूमधाम से मनाया गया। तीर्थ श्री रेणुकाजी भगवान परशुराम की जन्मस्थली है, लिहाजा यंहा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव रेणुकाजी विकास बोर्ड,सन्त समाज, स्थानीय श्रद्धालुओं के बीच तीन दिवसीय आयोजन के तहत मनाया जा रहा है।

parsuram jyanti

जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर जामु कोटि से चांदी की सुस्सजित देव पालकी के अलावा कटाह शीतला से भगवान परशुराम की देवपालकियों की शोभायात्रा श्री रेणुकाजी के लिए पारंपरिक वाद्य यंत्रों, देवलुओं व भगवान परशुराम के जय जयकारों के बीच पहुंची। वंही आज तीर्थ श्री रेणुकाजी के भगवान परशुराम प्राचीन देवठी परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमें विधानसभा उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष रेणुकाजी विकास बोर्ड विनय कुमार ने मुख्य तौर पर शिरकत कर पूर्णाहुति में भाग लिया।

विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव की प्रदेश वासियों को बधाइयां दी और कहा कि आज का दिन बेहद खास रहता है और खासकर रेणुका जी के लिए क्योंकि इस दिन यहां पर विशेष आयोजन किए जाते हैं उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव और भव्य तरीके से मनाया जाएगा वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि हाल में उन्होंने रेणुका जी विकास बोर्ड के अध्यक्ष का कार्य भार संभाला है और आने वाले समय में रेणुका जी विकास बोर्ड द्वारा कई आवश्यक कदम यहां की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए उठाए जाएंगे।