SIU टीम ने माजरा के व्यक्ति को 6.21 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा, बाइक भी जब्त

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन :जिला सिरमौर में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसआईयू नाहन की पुलिस टीम को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने 6.21 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर को SIU नाहन की टीम केदारपुर के समीप गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हामिर खान (पुत्र जलालदीन उर्फ जग्गी), निवासी माजरा (जिला सिरमौर), जो काफी समय से पांवटा साहिब, माजरा व आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा और स्मैक बेचने का धंधा करता है, मोटरसाइकिल पर कुंजा की तरफ से माजरा आ रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी की और आरोपी को उसकी मोटरसाइकिल (नंबर HP 17G 1988) के साथ रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.21 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

पुलिस ने मादक पदार्थ और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आरोपी हामिर खान को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस संदर्भ में पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।